फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ram rahim followers message viral on internet, New planning Deadly

इंटरनेट चलते ही राम रहीम के समर्थकों के मैसेज वायरल, नई प्लानिंग घातक

Thu, 31 Aug 2017 03:09 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Thu, 31 Aug 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
ram rahim followers message viral on internet, New planning Deadly

इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद राम रहीम के समर्थकों के मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। खुफिया विभाग के मुताबिक उनकी प्लानिंग घातक है।

विज्ञापन


चर्चा है कि डेरा अनुयायी जेल भरो आंदोलन करने की फिराक में है। हालांकि रोहतक में किसी भी जगह अनुयायियों इकट्ठा होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि जिला पुलिस ने ऐसी किसी भी बात को नकार दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल, इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद डेरा के अनुयायी सोशल मीडिया पर एकजुट होने के मैसेज एक दूसरे को भेज रहे है। यह मैसेज फेसबुक, व्हाट्स एप सहित अन्य साइट पर फारवर्ड किये जा रहे है। ऐसे कई मैसेज खुफिया विभाग के भी हाथ लगे हैं। इन मैसेज के माध्यम से अनुयायी एकजुट होने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनुयायी मैसेज वायरल कर जेल भरो आंदोलन की तैयारी में है। यह अनुयायी रोहतक की तरफ रुख कर सकते हैं। खुफिया विभाग को जानकारी मिलने के बाद अनुयायियों की निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जिले में कड़ी सुरक्षा कर दी है। खुफिया विभाग पल पल की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में अनुयायी सवार होने की सूचना पर हड़कंप  

ram rahim followers message viral on internet, New planning Deadly

बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के पास दो बसों में डेरा प्रमुख के अनुयायी होने की सूचना ने बुधवार को हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने दोनों बसों को रुकवाकर करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल की। बाद में पता चला कि बस में डेरे के अनुयायी नहीं थे फिर दोनों बसों को जाने दिया गया।

पुलिस को दोपहर को सूचना मिली थी कि दिल्ली की तरफ से दो बसों में अनुयायी भरकर आ रहे है। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट एसएचओ देवेंद्र टीम सहित मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस ने बस को रुकवा लिया। बाद में पता चला कि बस दिल्ली की तरफ जा रही थी।

दो महिलाओं ने चालक को दिल्ली बाईपास पर बस रोकने के लिए बोला, लेकिन चालक ने नहीं रोकी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जब मामले में चालक से पूछताछ की तो वह पुलिस से ही भिड़ गया। इसको लेकर करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। बाद में मामला शांत हो गया।

महिला अनुयायियों को मिली जमानत 

ram rahim followers message viral on internet, New planning Deadly

डेरा प्रमुख से मिलने के प्रयास में गिरफ्तार की गई दो महिलाओं को बुधवार को जमानत मिल गई। इससे पहले सात अनुयायियों को जमानत मिल चुकी है। सजा सुनाने के दिन जींद के कारखाना गांव निवासी संतरों जेल के नाके पर पहुंच गई थी। वह राम रहीम से मिलने की जिद कर रही थी।

तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी तरह झज्जर की एक महिला भी स्कूटी पर सवार होकर नाके पर पहुंच गई थी। यह भी राम रहीम से मिलने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने इसे भी पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed