फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ram rahim denied to meet honeypreet

जिसे जेल में साथ रखना चाहते थे राम रहीम, उसे मिलने से भी इनकार

Fri, 01 Sep 2017 01:36 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Fri, 01 Sep 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
ram rahim denied to meet honeypreet
- फोटो : self

रेप केस में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम सेहत का हवाला देकर जिस युवती को साथ रखना चाहते थे, अब उसे मिलने से भी इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


बात हो रही है हनीप्रीत की, जो कि राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद से गायब है। राम रहीम ने सेहत का हवाला देते हुए कोर्ट से अपील की थी कि हनीप्रीत को जेल में उनके साथ रहने दिया जाए, जिसपर कोर्ट ने कहा था कि ये पुलिस प्रशासन का मामला है। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


डेरा मुखी ने जेल प्रशासन को पांच लोगों के नाम के साथ दो बार सूची सौंपी, जिनसे वह मिलना चाहता है। पहली सूची में उसने हनीप्रीत का नाम भी रखा था मगर दूसरी सूची में हनीप्रीत का नाम हटाकर अपने बेटे, दोनों बेटियों, एक दामाद और मां का नाम ही रखा। साथ ही तीन लोगों के मोबाइल नंबर देकर उनसे बात कराने की भी गुहार की है। इसमें डेरा मुखी की मां, डेरे के एक अधिकारी जो पूरे लेनदेन का हिसाब रखता है और एक अन्य डेरा प्रबंधक का नंबर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सजा सुनाए जाने के बाद से गायब है हनीप्रीत

ram rahim denied to meet honeypreet

डेरा प्रमुख की राजदार हनीप्रीत की 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश रचने में अहम भूमिका रही है, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था। सजा सुनाए जाने के दिन के बाद से गायब हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर अलर्ट जारी किया है।

हिंसा की साजिश में शामिल हनीप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि डेरामुखी के सभी राज जानने वाली हनीप्रीत देश छोड़कर फरार हो सकती है।

ये भी पढ़ें- देखिए, क्या था राम रहीम के इन इशारों का मतलब, जिसके तुरंत बाद हिंसा भड़की?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed