फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Ram Rahim daughter Honeypreet arrested from Mumbai airport, police denied

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत मुंबई से गिरफ्तार, पुलिस का इनकार

Mon, 04 Sep 2017 09:54 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Mon, 04 Sep 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim daughter Honeypreet arrested from Mumbai airport, police denied

राम रहीम की मुंहबोली बेटी और राजदार हनीप्रीत को रविवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन, हरियाणा पुलिस अभी इसकी पुष्टी नहीं कर रही है।

विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां को हरियाणा पुलिस और मुंबई पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हनीप्रीत को सोमवार को पंजाब लाया जाएगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें, 25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम के साथ रोहतक जेल तक आने के बाद से ही हनीप्रीत लापता थी। हनीप्रीत के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। उन पर कोर्ट के फैसले के बाद डेरा चीफ राम रहीम को भगाने की साजिश रचने का आरोप है। हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस की टीम ने नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों में भी दबिश दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर है कि हनीप्रीत मुंबई से फ्लाइट के जरिए विदेश भागने की फिराक में थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपना भेष बदलकर आस्ट्रेलिया भागने की फिराक में थी। हनीप्रीत के खिलाफ पंचकुला में हिंसा को उकसाने और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने का आरोप है।

खास बात यह है कि राम रहीम को दुष्कर्म मामले में सजा मिलने के बाद जब जेल भेजा गया था, उस दौरान हनीप्रीत भी उसके साथ गई थीं। हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। उसके बाद उसे ढूंढने के लिए कई जगहों पर छापेमारी जारी कर दी थी। हनीप्रीत इंसां को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए जाने की चर्चाएं हरियाणा पुलिस में रविवार रात से हो रही हैं। लेकिन अभीतक हनीप्रीत की गिरफ्तारी की हरियाणा पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। हनीप्रीत 25 अगस्त को गायब हुई थी।                   

वहीं इस मामले में डेरा की चेयरपर्सन विपासना का कहना है कि, 25 अगस्त के बाद हनीप्रीत का डेरे से कोई लेना देना नहीं है। हनीप्रीत पुलिस के सामने सरेंडर करे। 

जेल से तीन डेरा प्रेमियों के साथ गई थी हनीप्रीत 

Ram Rahim daughter Honeypreet arrested from Mumbai airport, police denied

पंचकूला से चॉपर में बैठ गुरमीत के साथ रोहतक की सुनारिया जेल पहुंची हनीप्रीत 25 अगस्त को रात लगभग दस बजे जेल से तीन डेरा प्रेमियों रोहतक के साथ गई थी। रोहतक के आर्य नगर निवासी संजय चावला, हिसार निवासी वेद प्रकाश और झज्जर से जितेंद्र कुमार अपनी जिम्मेवारी पर उसे साथ ले गए थे।

हनीप्रीत ने लिखित में जेल प्रशासन को दिया था कि मै हनीप्रीत इसां पुत्री गुरमीत राम रहीम सही सलामत हूं और विकास निवासी 3/783 फतेहाबाद के साथ जा रही हूं। डेरा प्रेमी संजय चावला, वेद प्रकाश और जितेंद्र ने भी उसी पत्र पर लिख कर दिया था कि हम उपरोक्त व्यक्ति बाबा राम रहीम की पुत्री हनीप्रीत इसां को अपने साथ सही सलामत अपनी जिम्मेवारी और हनीप्रीत की मर्जी से लेकर जा रहे हैं। उन्हें उनके घर पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed