{"_id":"5b4c2afa4f1c1b49748b505b","slug":"rajasthan-man-blew-himself-up-using-a-detonator-after-his-wife-left-him-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर: पत्नी घर छोड़ कर चली गई तो पति ने खुद को डेटोनेटर से उड़ा लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उदयपुर: पत्नी घर छोड़ कर चली गई तो पति ने खुद को डेटोनेटर से उड़ा लिया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के उदयपुर शहर में एक युवक ने पत्नी से झगड़ा होने पर खुद को डेटोनेटर से उड़ा लिया। यह इलाका शहर के गोवर्धन विलास के बलीचा में पड़ता है। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार रात की है। मृतक का नाम विनोद मीणा (30) है। उसका उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था जिसके बाद वह नाराज होकर कहीं चली गई। इसी बात से नाराज होकर विनोद ने खुद को डेटोनेटर से उड़ा लिया।
विज्ञापन
ऐसा करने से उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। घटनास्थल पर मंजर बेहद ही दर्दनाक था। धमाके की आवाज सुनकर वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने बताया कि विनोद की पत्नी हेमलता करीब 5 दिन पहले लड़ाई कर घर से चली गई थी। वह बहुत गुस्से में था। वह पिछले कई दिनों से उसकी तलाश भी कर रहा था। जब वह शनिवार तक उसे नहीं मिली तो उसने घर लौटने के बाद ये खतरनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
विनोद ने रात के समय घर से बाहर निकल कर पेट पर डेटोनेटर बांध कर माचिस से आग लगा ली। कुछ ही सेकेंड बाद जोरदार धमाका हुआ और उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। मामले पर गोवर्धन विलास के सीओ भवानी सिंह ने बताया कि 'पत्नी के साथ हुए झगड़े के कारण एक व्यक्ति ने खुद को डेटोनेटर से उड़ा लिया। फॉरेंसिक टीम शव का पोस्टमार्टम कर जांच कर रही है।'
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उसके घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। अभी तक पुलिस ने जो भी फुटेज देखी हैं उनमें विनोद शरीर पर डेटोनेटर बांधकर भागता हुआ दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक खानों में पत्थर तोड़ने का काम करता था। वह वहीं से डेटोनेटर लेकर आया था।