{"_id":"5b2092de4f1c1bb16e8b78be","slug":"railway-worker-molested-foreigner-in-running-train-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला से रेल कर्मचारी ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी महिला से रेल कर्मचारी ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Updated Wed, 13 Jun 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन में फ्रांस की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना में बर्दवान पुलिस ने मंगलवार को एक मामला दर्ज कर इस सिलसिले में रेलवे के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को 14 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि अपने दोस्त के साथ भारत दौरे पर आई उस महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना रविवार रात को उस समय हुई जब वह ट्रेन के द्वितीय श्रेणी के आरक्षित डिब्बे में बिहार के जमालपुर से हावड़ा आ रही थीं। 29 साल की महिला पश्चिमी फ्रांस की रहने वाली है। वह अपने दोस्त के साथ रविवार को शाम साढे़ सात बजे जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के आरक्षित डिब्बे में सवार हुई थीं। उन दोनों के पास अनारक्षित श्रेणी का टिकट था।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात के लगभग 11.30 बजे ट्रेन के बंगाल-बिहार सीमा पर पाकुड़ स्टेशन के पास होने के समय छेड़छाड़ की उक्त घटना घटी। अभियुक्त मोहम्मद अरशद हुसैन ने महिला को दरवाजे के पास बैठे देख कर उसे अपनी सीट दे दी। कुछ देर बाद ही उसने नींद में सो रही महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने उसने ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। लेकिन उसके बावजूद उसने दोबारा महिला के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
इस पर महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और शोर मचाने लगी। सहयात्रियों और ट्रेन में चलने वाली रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने अभियुक्त को पकड़ लिया। बाद में बर्दवान स्टेशन पर उसे रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला ने भी बर्दवान स्टेशन पर उतर कर रेलवे पुलिस में अभियुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।