फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   prisoner tried to commit suicide inside the jail in gorakhpur

जेल में बंद कैदी अचानक चिल्लाने लगा मिस यू मम्मी, जाकर देखा तो पुलिस भी रह गई हैरान

Tue, 17 Oct 2017 12:26 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Tue, 17 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
prisoner tried to commit suicide inside the jail in gorakhpur
बंदी ने हाथ की नस काट ली
प्रेमिका की हत्या के आरोप में जेल बंद युवक अचानक जोर-जोर से मिस यू मम्मी कहकर चिल्लाने लगा। जाकर देखा तो पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए ऐसा क्या हुआ। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। जेल की बैरक नंबर दो में विचाराधीन बंदी ने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। बंदी की हरकत से जेल में हड़कंप मच गया। नस कटते ही वह मिस यू मम्मी चिल्लाने लगा। 
विज्ञापन


पढ़ें:- सेंट्रल जेल में कैदी 50 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़ा, फिर गमछे से लटक गया, ये थी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि मां से मुलाकात और जमानत नहीं मिलने पर वह अवसाद में आ गया था। हालांकि उसने बीस दिन पहले मुलाकात से लिए आई मां से मिलने से मना कर दिया था। जेल में ब्लेड की मौजूदगी सवालों के घेरे में है। 

16 दिसंबर 15 से शाहपुर के मोती पोखरा निवासी अभिषेक (30) प्रेमिका एलिना सूजी लारेंस की हत्या में जेल में बंद हैं। कुछ दिनों से वह जेल में बैचन था। रविवार रात को जेल में उसने भोजन भी नहीं किया। 

prisoner tried to commit suicide inside the jail in gorakhpur
प्रतीकात्मक चित्र
सोमवार की सुबह दस बजे बैरक की बाथरूम में जाकर बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली। इस पर वह जमीन पर गिरा और जोर-जोर से आई मिस यू मम्मी चिल्लाने लगा। बंदियों ने तत्काल सूचना अफसरों को दी। सूचना पाकर पहुंचे अफसरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर का कहना है कि हालत खतरे से बाहर हैं।

बंदी अभिषेक ने बताया कि आठ दिसंबर 15 को उसने प्रेमिका एलिना सूजी लारेंस के साथ घर पर जहर खा लिया था। एलिना की मौत हो गई, वह जिंदा बच गया। लड़की के घरवालों ने जहर देखकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। प्रेमिका की मौत से वह काफी अवसाद में है। उसने कहा कि वह कभी शादी नहीं करेगा। प्रेमिका उसकी याद से निकलती नहीं है।

पढ़ें - युवक ने खुद को सांप से डसवा कर दी जान, LIVE वीडियो देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन

अभिषेक के हाथ की कलाई और गर्दन पर घाव बता रहे थे कि उसने कई बार आत्महत्या की कोशिश की है। बंदी की मां अर्चना ने बताया कि इसके पहले वह कई बार हाथ की नस और गला काटने की कोशिश कर चुका हैं। जेल में पहली बार उसने इस तरह की हरकत की है। 

जेलर रामकुबेर सिंह ने कहा कि बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन पहले उसकी मां ने मुलाकात की अर्जी लगाई लेकिन अभिषेक ने मिलने से मना कर दिया। कई बार जेल में उसे डाक्टर को दिखाया गया था। हाथ की नस उसने कैसे काटी इसकी जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed