फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   pradyuman thakur murder case people asks for CBI inquiry Not satisfied with ongoing investigation

प्रद्युमन मर्डर केसः लोगों ने ठेका फूंका, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मीडिया कर्मियों से भी मारपीट

Sun, 10 Sep 2017 08:56 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Sun, 10 Sep 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
pradyuman thakur murder case people asks for CBI inquiry Not satisfied with ongoing investigation
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज - फोटो : ANI
रायन स्कूल के छात्र प्रद्युमन ठाकुर की हत्या को लेकर तीसरे दिन भी लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। परिजनों सहित दूसरे छात्रों के अभिभावक भी पुलिस की जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं रयान स्कूल की कवरेज के विरोध में पुलिसकर्मियों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने उनपर जमकर लाठीचार्ज किया।
 
रविवार को एक बार फिर अभिभावक गुरुग्राम के रायन स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए। लोग स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। ऑफिस के शीशे तोड़ दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद गुस्साई भीड़ स्कूल के पास स्थित एक शराब के ठेके पर पहुंच गई और उसे आग के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया है। परिजनों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। #Gurugram Police lathi charge people protesting outside #RyanInternationalSchool over death of 7-year-old Pradyuman pic.twitter.com/HpJnXhqoUZ

स्कूल के बाहर इकट्ठा परिजनों में एक ज्योति ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि वो चल रही जांच से संतुष्ट नहीं हैं। वो चाहते हैं प्रद्युमन को न्याय मिले और इसके लिए सीबीआई से जांच करवाई जानी चाहिए। वहीं हरियाणा के‌ शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि स्कूल के प्रबंधन और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अगर बच्चे के माता पिता तैयार नहीं होंगे तो हरियाणा सरकार किसी भी एजेंसी से जांच करवाने को तैयार है।
 

'जबरदस्ती फंसाया जा रहा है अशोक'

pradyuman thakur murder case people asks for CBI inquiry Not satisfied with ongoing investigation
ज्योति - फोटो : ANI
वहीं स्कूल के सामने प्रदर्शन कर रही एक अभिभावक ज्योति का आरोप है कि बस कंडक्टर को फंसाया जा रहा है। उसने कहा कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदार स्कूल को लेनी चाहिए। 

इससे पहले मामले में प्रद्युम्न की हत्या के आरोपी कंडक्टर की बहन ने बयान दिया है कि उसके भाई को पीटा गया है और उस पर झूठा बयान देने के लिए दबाव डाला गया। स्कूल के प्रिंसिपल ने पुलिस को घूस दी है। इसलिए मेरे भाई को फंसाया गया है।

अशोक के पिता ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है। उसे इस केस में फंसाया जा रहा है।उनका आरोप है कि इस सब के पीछे स्कूल का हाथ है। पिछले तीन से प्रद्युमन की मौत का मामला गर्माया हुआ है। लोगों में मासूम के कत्ल को लेकर स्कूल प्रबंधन के प्रति काफी गुस्सा है। 

गुस्साए लोगों ने स्कूल की खिड़कियों के शीशे तोड़े

pradyuman thakur murder case people asks for CBI inquiry Not satisfied with ongoing investigation
रायन स्कूल के बाहर प्रदर्शन
प्रशासन के लापरवाही भरे रवैये से गुस्साए लोग अब तोड़-फोड़ पर उतर आए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्कूल में तोड़फोड़ के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रायन स्कूल के पास ही स्थित एक शराब की दुकान को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया है। 

बता दें कि प्रद्युमन रायन स्कूल का छात्रा था। शुक्रवार को उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। बाद में स्कूल के बाथरूम से उसका शव मिला। आरोप है कि बस कंडक्टर अशोक ने कुकर्म में असफल रहने पर प्रद्युमन को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed