फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   policeman saved life of 400 children run one km with 10 kg bomb

पुलिसवाले ने बचाई 400 बच्चों की जान, 10 किलो का बम ले 1 किमी दौड़ा

Sun, 27 Aug 2017 04:06 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sun, 27 Aug 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
policeman saved life of 400 children run one km with 10 kg bomb
Constable Abhishek Patel - फोटो : India dot com

एक पुलिसवाला अपनी जान की परवाह क‌िए बिना 10 किलो का बम कंधे पर उठाकर एक किलोमीटर तक भागा और ऐसा कर उसने 400 बच्चों की जिंदगियां बचा लीं।

विज्ञापन


मामला, मध्यप्रदेश के सागर जिले के चितोड़ा गांव का है। एक हैड कांस्टेबल को चितोड़ा गांव में स्थित स्कूल के पास 10 किलो का बम मिलने की सूचना मिली थी, जिसे उस पुलिसवाले ने वहां से कंधे पर उठाकर खाली जगह तक ले गया और ऐसा कर उसने 400 बच्चों की जान बचा ली। 
विज्ञापन


इंडिया डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक पुलिसवाले की पहचान हेड कांस्टेबल अभिषेक पटेल के रूप में हुई है। उसने पत्रकारों को बताया कि उसका मकसद सिर्फ उस बम को स्कूल और रिहायशी क्षेत्र से दूर ले जाना था। बम को लेकर भागते समय कांस्टेबल का 12 सेकंड का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना शुक्रवार सुबह की है। गांव के स्कूल में करीब 400 बच्चे मौजूद थे। इसी बीच पुलिस को स्कूल के बाहर बम होने की सूचना मिली। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि एक पुलिसवाले ने बम को देखा और हमें बोला गया कि स्कूल को बंद कर दो।

policeman saved life of 400 children run one km with 10 kg bomb
Constable Abhishek Patel

कुछ ही मिनटों में वहां पर बम को निरोधक दस्ता पहुंच गया और मीडिया भी इकट्ठी हो गई। कुछ मिनटों तक बम ऐसा ही जमीन पर पड़ा रहा। इसी बीच हेड कांस्टेबल पटेल ने आगे आकर हिम्मत दिखाई और वह बम को अपने कंधे पर रखकर 1 किलोमीटर तक भागा। इस घटना का एक वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया जिसमें पुलिसवाला कंधे पर बम को लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। 

इस बारे में जब पटेल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी ही एक घटना कुछ समय पहले भी सामने आई थी जब वह उस पुलिस टीम का हिस्सा था। इस घटना में मुझे पता चला था कि अगर बम को नष्ट नहीं किया जाता है तो वह 500 मीटर के दायरे को पूरी तरह से तबाह कर सकता है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुझे बम को वहां से दूर ले जाना पड़ा।

फिलहाल अभी बम निरोधक दस्ता इसे नष्ट करने में जुटा है। वहीं सेना को भी इस बम की सूचना दे दी गई है।  इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सतीश सक्सेना ने पटेल की इस बहादुरी के लिए उन्हें इनाम देने की घोषणा कर दी है। पटेल अगर समय पर उस बम को स्कूल के वहां से नहीं हटाते तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी लेकिन पटेल की सूझबूझ ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed