फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police solved Triple Murder Case In Dhanbad of Jharkhand

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 25 Oct 2017 10:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
amarujala.com- Presented by: शारुख खान Updated Wed, 25 Oct 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
police solved Triple Murder Case In Dhanbad of Jharkhand
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा किया है, जब आरोपी का पता चला तो पुलिस भी हैरान रह गई, पढ़ें ट्रिपल हत्याकांड का सच...
विज्ञापन

 
पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने अपनी भाभी के कहने पर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को बेरहमी से मार डाला था। फिलहाल पुलिस ने बरवाअड्डा थाना इलाके के लोहारबरवा में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपी भैरवनाथ दसौंधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पढ़ें:- शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा, पति ने किया ऐसा कांड सिहर गए गांववाले
विज्ञापन


आपको बता दें कि आरोपी ने तीन अक्टूबर को अपनी पत्नी और दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोपी ने बताया कि उसके अपनी चचेरी भाभी से अवैध संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे। उसकी भाभी शादी का दवाब बना रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन अक्टूबर की आरोपी भैरव नाथ ने रात में अपने बेटे का बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। जब बर्थडे पार्टी खत्म होने के बाद सभी लोग खा-पीकर सोने चले गए थे। सुबह उठने पर पत्नी, बेटे और बेटी की लाश मिली थी। घटना के बाद से मृतका का पति भैरव लापता था। 

police solved Triple Murder Case In Dhanbad of Jharkhand
घटनास्थल
पुलिस ने हत्या के उकसाने के आरोपी में उसकी भाभी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने इंटरनेट से हत्या करने की पूरी जानकारी जुटाई। हत्या करने के बाद आरोपी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, ताकि पुलिस को उसपर शक ना हो। 

पढ़ें:- बहन के प्रेमी के साथ किया ऐसा काम, पुलिस भी रह गई हैरान

उसके बाद आरोपी धनबाद स्टेशन से रांची गयाष यहां से सीधा मुंबई पहुंचा। लेकिन यहां उसके रहने के लिए कोई जगह नहीं मिली। इसके बाद आरोपी फिर से वापस बोकारो आया।

जैनामोड़ में से सल्फास की गोलियां खरीदी और खाकर अपने घर पहुंच गया। यहां उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को यहां से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed