मुंबई: पीड़ित की उंगली पर लगे वोट के निशान से हत्या की गुत्थी सुलझी
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
उंगली पर लगाए जाने वाले वोट के नीले निशान ने मुबंई पुलिस की एक हत्या के मामले को सुलझाने में काफी मदद की है। पुलिस ने इससे पीड़ित व्यक्ति की पहचान की। यहां मई के पहले हफ्ते में घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर सार्वजनिक शौचालय के पास किरण वानखेड़े नामक व्यक्ति का शव मिला था।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
उंगली पर लगाए जाने वाले वोट के नीले निशान ने मुबंई पुलिस की एक हत्या के मामले को सुलझाने में काफी मदद की है। पुलिस ने इससे पीड़ित व्यक्ति की पहचान की। यहां मई के पहले हफ्ते में घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर सार्वजनिक शौचालय के पास किरण वानखेड़े नामक व्यक्ति का शव मिला था।
पीड़ित व्यक्ति के चेहरा पर पत्थर से कई बार वार किया गया था जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इस चोट के अलावा पीड़ित के शरीर पर टैटू के निशान थे। जिनमें एक हॉली क्रॉस था और बी और के एलफाबेट थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि वानखेड़े के सिर पर वार किया गया था। इसके बाद देवनार पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर मोहन सरोदे के नेतृत्व में की जा रही जांच के दौरान पुलिस ने दो लोगों शफिउल्लाह कुरैशी (23) और नियाज चौधरी (20) को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि ये दोनों ही ड्रग्स के आदि हैं। जब इन्होंने वानखेड़े को देखा तो उससे पैसे लेने चाहे, लेकिन वानखेड़े ने इसका विरोध किया। तो ये दोनों उसपर हमला करके भाग गए।
अब देवनार पुलिस ऐसी परिस्थिति में फंसी थी कि उनके पास हत्या के आरोपी भी थे, लेकिन उसे पीड़ित के बारे में कुछ नहीं पता था। पुलिस ने ये भी कहा कि आरोपियों ने ये बात कही है कि उन्होंने पीड़ित पर हमला किया था लेकिन वो उसे नहीं जानते। और पीड़ित के पास ऐसी कोई चीज भी नहीं मिली थी जिससे उसकी पहचान हो सके।