फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police constable took robber & his girlfriend to cinema, caught red handed

सिपाही ने लुटेरे और उसकी प्रेमिका को दिखाई फिल्म, दबोच लिए गए

Thu, 10 Mar 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 10 Mar 2016 12:33 PM IST
सार

  • सिपाही ने लुटेरे के लिए किया फिल्म देखन का इंतजाम, प्रेमिका भी आई
  • सिनेमा हॉल में फिल्म का लुत्फ ले रही थी तिकड़ी तभी दबोच लिए गए

विज्ञापन
police constable took robber & his girlfriend to cinema, caught red handed
सिपाही ने किया लुटेरे और उसकी प्रेमिका के लिए फिल्म देखने का इंतजाम - फोटो : demo

विस्तार

'जब सईंया भए कोतवाल तो डर काहे का' इस पुरानी कहावत को हकीकत का जामा पहनाते वक्त बड़ी लूट के आरोपी को एक सिपाही और प्रेमिका के साथ सिनेमा घर से दबोच लिया गया। लुटेरे की कोर्ट में पेशी थी। तभी कुछ सूत्रों से पुलिस को खबर लगी कि सिपाही ने लूट के अरोपी के लिए फिल्म दिखाने और उसकी प्रेमिका से मिलाने का इंतजाम किया है तो मुरादाबाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस दल ने छापा मारा और फिल्म का लुत्फ ले रही तिकड़ी को धर दबोचा।

विज्ञापन


तीनों मुरादाबाद के भोजपुर के वेब सिनेमा में फिल्म देख रहे थे। पुलिस के मुताबिक दबोचे गए आरोपी आकिल टेड़ा को अमृतसर में लाखों की लूट को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


आकिल टेड़ा ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ बीते साल अमृतसर के सर्राफा व्यापारी मंजीत सिंह के यहां लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। ये वारदात कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा भी बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसिया रिकॉर्ड और तहरीर के मुताबिक माजरा कुछ यूं था कि अमृतसर के सर्राफा व्यापारी मंजीत सिंह से बदमाश दो करोड़ का सोना लूटने आए थे। टांडा के व्यापारी मोनू वर्मा ने बदमाशों को यही सूचना दी थी। उसने बदमाशों को बताया था कि मंजीत सिंह के पास बीस लाख नगद और सात किलो सोना है। लेकिन सर्राफा व्यापारी के पास माल कम निकला।

सूचना गलत निकलने पर बदमाशों ने मोनू वर्मा को उसका हिस्सा भी नहीं दिया। शक के घेरे में आए मोनू को पुलिस ने उठाकर उससे पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस ने बदमाश आकिल टेड़ा और शहादत को गिरफ्तार कर लिया था।

वला थाना बिलारी और कल्लन उर्फ साजिद पुत्र अब्दुल माजिद निवासी मो. हाजीपुरा थाना टांडा रामपुर को बुला लिया था।

इसके बाद इन्होंने सिरसवां दोराहे के पास बाजपुर रोड पर हड्डी मिल के पास मंजीत सिंह को लूट लिया था। पुलिस ने आकिल टेड़ा और शहादत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से तीस लाख रुपये का सोना बरामद किया था। एसएसपी ने बताया आरोपी सगीर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जबकि एक आरोपी ने रामपुर में कोर्ट में सरेंडर किया था।

पूरी प्लानिंग के तहत लूटा था सोना

police constable took robber & his girlfriend to cinema, caught red handed
लाखों की लूट को दिया गया था अंजाम - फोटो : demo
पुलिस ने इनके कब्जे से तीस लाख रुपये का सोना, लूट में इस्तेमाल बाइक और दो तमंचे बरामद भी किए थे। लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन में किया था। उन्होंने बताया था कि सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा करने के लिए भोजपुर एसओ रमेश शर्मा, एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की टीमें लगाई गई थीं।

पुलिस ने टांडा में कई दिन तक लोगों से पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने शक के घेरे में आए सर्राफा व्यापारी मोनू वर्मा पुत्र उमेश वर्मा निवासी नबावपुरा थाना टांडा जनपद रामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मोनू वर्मा की टांडा में मोनू ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। जबकि इसके पास में ही इसके भाई मोहित वर्मा की दुकान है।

पुलिस ने मोनू से पूछताछ की तो पता चला कि उसने ही बदमाश सगीर पुत्र यासीन उर्फ बित्ती निवासी मो. काजीपुरा थाना टांडा (रामपुर) को फोन पर मंजीत सिंह के टांडा से मुरादाबाद रवाना होने की जानकारी दी थी। उसे बताया था कि सर्राफा व्यापारी के पास करीब दो करोड़ रुपए का माल मिलेगा।

इसके बाद सगीर ने आकिल उर्फ टेड़ा पुत्र अब्दुल सलाम निवासी मो. मनिहारान टांडा, रामपुर, शहादत पुत्र भूरे निवासी थांवला थाना बिलारी और कल्लन उर्फ साजिद पुत्र अब्दुल माजिद निवासी मो. हाजीपुरा थाना टांडा रामपुर को बुला लिया था।

इसके बाद इन्होंने सिरसवां दोराहे के पास बाजपुर रोड पर हड्डी मिल के पास मंजीत सिंह को लूट लिया था। पुलिस ने आकिल टेड़ा और शहादत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से तीस लाख रुपये का सोना बरामद किया था। एसएसपी ने बताया आरोपी सगीर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जबकि एक आरोपी ने रामपुर में कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed