{"_id":"5b28ae634f1c1b634d8b7503","slug":"police-arrested-mumbai-bus-driver-who-sexually-assaulted-6-year-old-in-running-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में मुंबई का बस ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में मुंबई का बस ड्राइवर गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई राज्य परिवहन में कार्यरत बस ड्राइवर पर आरोप लगा है कि उसने कथित तौर पर चलती बस में एक 6 साल की बच्ची का यौन शोषण किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची और उसका परिवार शिरडी से मुंबई की ओर लौट रहा था। पूरा परिवार एक लग्जरी बस में सवार था। उसी दौरान आरोपी संगमनेर इलाके से बस में चढ़ा। बच्ची उसके बगल वाली सीट पर बैठी थी, तभी उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी सोपान उगाले ओशिवारा का रहने वाला है और गोरेगांव बस डिपो में ड्राइवर की नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची और उसका परिवार 13 मई की रात शिरडी से लग्जरी बस में सवार हुए थे। इसके कुछ देर बाद ही रात करीब 10.30 बजे आरोपी भी उसी बस में सवार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार बच्ची की मां ने उसे आरोपी के बगल वाली खाली सीट पर बैठने को कहा। फिर रात करीब 3 बजे जब नाबालिग सो रही थी तभी उसने बच्ची के साथ शोषण किया। इसके बाद अगले दिन सुबह उसे प्राइवेट पार्ट में दर्द का अनुभव हुआ तो उसने अपनी मां को सबकुछ बता दिया। हालांकि तभी आरोपी बस से उतरा था।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता का परिवार कुरार पुलिस स्टेशन पहुंचा और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जांच टीम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है और बस में यात्रा करने वाले सभी आरोपियों की लिस्ट भी चेक की है।
मामले पर पुलिस इंस्पेक्टर सुनील जाधव ने बताया कि आरोपी का सीट नंबर पता चलने के बाद उससे संबंधित बहुत सी जानकारियां मिली हैं। आरोपी उगाले ने एजेंसी से अपनी टिकट बुक करवाते समय अपना मोबाइल नंबर दिया था जिससे उसका नंबर मिल गया है। उसका आवासीय पता ओशिवारा का है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को उगाले के घर जाकर उसे गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया। जहां उसने अपना गुनाह मान लिया है।