फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police arrested 91 year old man for murdering 87 year old wife in Kerala

केरल: 87 साल की पत्नी की हत्या के आरोप में 91 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

Sat, 01 Sep 2018 03:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 91 year old man for murdering 87 year old wife in Kerala

केरल के थारुसर जिले में पुलिस ने एक 91 साल के बुजुर्ग को 87 साल की पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले पर वेल्लीकुलांगरा पुलिस स्टेशन के एसआई के. एल. सुधीश का कहना है कि चेरियाकुट्टी नामक आरोपी को 14 दिनों की रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग के बयानों से पता चल रहा है कि पारिवारिक झगड़े के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को जला दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपत्ति के सात बच्चे थे। लेकिन वह अकेले ही रहते थे। उनके पड़ोसी और रिश्तेदारों से बातचीत करने पर पता चला कि दोनों के बीच अकसर झगड़ा हुआ करता था। मामले के बारे में पुलिस को तब पता चला जब आरोपी के बड़े बेटे जोबी ने 28 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 27 अगस्त से उसकी मां लापता है।
विज्ञापन


पुलिस ने जब उनके घर की तलाशी ली तो उन्हें खून के धब्बे मिले। जिसके बाद चेरियाकुट्टी से पूछताछ की गई। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने अपने दिए बयान में बताया कि उसने झगड़े के दौरान पहले तो अपनी पत्नी को धक्का दिया। जब वह नीचे गिरी तो उसके सिर से खूृन बहने लगा। इसके बाद उसने छड़ी से अपनी पत्नी पर हमला किया। जिसके थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। आरोपी ने बताया कि इसके बाद उसने खिड़की से पत्नी के शव को बाहर फेंक दिया और घर के ही खेत में शव जला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed