फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   petrol pump looted in filmi stlye in bareily manager hides in bathroom

पुलिस आने से एक मिनट पहले पेट्रोल पंप लूट ले गए बदमाश, मैनेजर ने बाथरूम में छुपकर बचाई जान

Sat, 19 Aug 2017 04:26 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Sat, 19 Aug 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
petrol pump looted in filmi stlye in bareily manager hides in bathroom
यूपी 100 पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहगंज पूर्वी से सात किमी दूर शिवपुरी गांव स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर हथियार बंद बदमाशों ने मैनेजर को बंधक बनाकर सिर्फ तीन मिनट में गल्ले से 56,850 रुपये लूट लिये और फरीदपुर की तरफ भाग निकले। इस बीच मिली सूचना पर हाईवे पर मौजूद पेट्रोलिंग कर रही यूपी 100 पुलिस सिर्फ एक मिनट में मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। एसएसपी समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी में हाईवे से कटे संपर्क मार्ग पर किसान सेवा केंद्र नाम से चल रहा पेट्रोल पंप व्यवसायी बीएस चांदना की दिव्यांग बेटी कविता चांदना के नाम पर है। शुक्रवार को दोपहर 1.17 बजे काले रंग की दो बाइक से चार बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था, तीन ने चेहरे पर गमछा लपेट रखा था। बदमाशों ने सेल्समैन से कहा कि मैनेजर राजीव श्रीवास्तव के केबिन में पर्ची कटवानी है। बदमाश मैनेजर के कमरे में पहुंचे तो वह स्टेट बैंक की ब्रांच में रुपया जमा करवाने के लिए टेबल पर गिन रहे थे। 
विज्ञापन

टायलेट के अंदर से दी पुलिस को सूचना 

एक बदमाश ने मैनेजर को धक्का देकर तमंचा की नाल मुंह में डाल दिया। दूसरे बदमाश ने टेबल पर रखे 56,850 रुपये बटोर लिये। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने मैनेजर के साथ मारपीट शुरू की तो वह भागकर टॉयलेट में घुस गए। बदमाश तमंचे लहराते हुए बाइक से फरीदपुर की तरफ भाग निकले। मैनेजर ने टायलेट के अंदर घुसते ही मोबाइल पर पुलिस हेल्पलाइन पर लूट की जानकारी दी। पुलिस 1.20 बजे पेट्रोल पंप पर पहुंची। 

रिटायर्ड शिक्षक ने की हवाई फायरिंग 
सेल्समैन जीशान खां मैनेजर के केबिन में बदमाशों को देखकर अंदर की तरफ भागा। उसे भी बदमाशों ने तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान सेल्समैन को इलाज के लिए भेजा गया। जीशान बदमाशों के भागने के बाद गांव में दौड़कर पहुंचा। रिटायर्ड शिक्षक रामदीन को पूरी बात बताई। रामदीन ने हवाई फायरिंग भी की।

व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे 

जिला उद्योग एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। पेट्रोल पंप के मालिक अपनी बेटी के साथ जागेश्वर तीर्थ गए थे। सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी देहात ख्याती गर्ग, एसपी क्राइम रमेश भारतीय सहित थाने की पुलिस वहां पहुंची। पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी भी नहीं लगे थे। खुलासे के लिए क्राइम बांच सहित थाने की पुलिस टीम को लगाया गया है। पुलिस नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन कर रही है। 

लूट के बाद अहम बातें सामने आई हैं। लूट के खुलासे के लिए टीमों को लगा दिया गया है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे चल रहे होते तो हमें खुलासे में मदद मिलती।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन

बदमाशों को पता था कि दो दिनों को कैश है मैनेजर के पास 

लूट के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस की माने तो पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले बदमाशों में कोई ऐसा नजदीकी शामिल है, जिसको पता था कि पेट्रोल पंप पर दो दिनों का कलेक्शन मौजूद है। एक दिन पहले डीजल की मशीन खराब होने के बाद दो दिनों का पेट्रोल बिक्री का रुपया मौजूद था, जिसको एसबीआई बैंक में जमा करवाना था।

पुलिस की जांच में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले पूर्व मैनेजर का नाम भी सामने आया है। जिसको पेट्रोल पंप पर शराब पीकर बैठने के चलते काम से हटा दिया गया था।  

बदमाशों के फरीदपुर की तरफ भागने के बाद फतेहगंज पूर्वी के थानाध्यक्ष करनपाल सिंह ने टीम ने के साथ फरीदपुर के तराखास गांव के तिराहे तक पीछा भी किया, लेकिन इसके बाद उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि बदमाश स्थानीय हैं।

एसपी क्राइम रमेश भारतीय के मुताबिक बदमाश पेट्रोल पंप के बारे में सभी बाते पहले से जानते थे। यही वजह है कि सेल्समैन के पूछने पर मैनेजर का नाम लेकर बात की। उन्हें पता था कि मैनेजर कहां बैठता है। बदमाशों को यह भी पता था कि डीजल मशीन एक दिन पहले खराब हो गई थी, सेल्समैन के पूछने पर बदमाशों ने कहा था कि उन्हें पता है कि मशीन काम नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed