फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   peter mukerjea written a love letter to his wife indrani mukerjea

शीना मर्डर: पीटर ने इंद्राणी को भेजा लव लेटर, लिखा 'मुआ....ह'

Thu, 05 May 2016 11:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
peter mukerjea written a love letter to his wife indrani mukerjea
शीना हत्याकांड से पहले की फोटो में पीटर और इंद्राणी - फोटो : MID DAY

हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी और उसके पति पीटर मुखर्जी का रोमांस जेल के भीतर भी कम नहीं हुआ। हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप में जेल में बंद पीटर मुखर्जी ने इंद्राणी को उसके जन्मदिन पर एक ऐसा लव लेटर लिखा जिससे हर कोई हैरान है। (यहां आप भी पढ़ सकते हैं यह लव लेटर)

विज्ञापन


हैरानी लोगों को इसलिए है कि जब अपनी बेटी शीना की हत्या में इंद्राणी को गिरफ्तार किया गया था तब पीटर खुद को आरोपों से बचाने के निए न सिर्फ इंद्राणी के खिलाफ बयान दिया था बल्कि उस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक कि तब पीटर के वकील पीटर को बचाने के लिए इंद्राणी पर कई आरोप मढ़े थे। लेकिन इसी दौरान पीटर के दिल में इंद्राणी के लिए प्यार भी उमड़ रहा था।
विज्ञापन


इसका सबूत है सीबीआई को हाल में मिले पीटर के लव लेटर से। इंद्राणी के बर्थडे के मौके पर पीटर ने उसे एक ऐसा प्रेम पत्र भेजा जिसमें दोनों का प्यार किसी लैला मजनूं की तरह दिख रहा है। इस प्रेम पत्र में ऐसी चीजें लिखी गई हैं जिसे हर कोई एक बार पढ़ना चाहेगा। अगली स्लाइड में आप भी पढ़ें पीटर का यह लव लेटर।

विज्ञापन
विज्ञापन

'तुम्हारी और मेरी जिंदगी के लिए खास है यह दिन'

peter mukerjea written a love letter to his wife indrani mukerjea

पीटर ने लिखा, 'मुमु, मेरी सबसे अजीज, आज का दिन तुम्हारी और मेरे जिंदगी के लिए बेहद खास दिन है। क्योंकि जब से हम एक दूसरे से मिले तब दोनों इस दिन को एक साथ गुजारते थे। लेकिन आज पहली बार ऐसा हुआ है कि हम दोनों बहुत करीब होने के बाद भी एक-दूसरे से इतना दूर हैं। अब मैं तुम्हें हैप्पी बर्थ डे बोलने से ज्यादा और क्या कह सकता हूं। इस दिन तुम्हें इतनी ज्यादा खुशियां मिलें जितना कि तुम चाहो।'

एक पेज के इस लवलेटर को पीटर ने काले पेन से लिखा। उसने आगे लिखा, 'सोंचो कि मैं हमेशा तुम्हारे बारे में सोचता रहता हूं। तुम ईश्वर से प्रार्थना करो कि वह तुम्हें इस भयानक समय से मुक्‍त करे और तुम निर्दोष साबित हो। मुझे आशा है कि मेरा संदेश तुम तक पहुंचेगा और तुम इसे पाकर खुशी महसूस करोगी। इस वक्त हम दोनों और सभी लोग एक दुख भरे समय से गुजर रहे हैं।'

लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस लवलेटर के अगले ही दिन पीटर ने अपने वकीलों से इंद्राणी के बारे कहलवाया कि उसने पीटर को बेवकूफ बनया है और इंद्राणी ही अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार है।

पीटर ने आगे लिखा, 'तुम्हारे जन्मदिन पर मैं कुछ बातें लिख रहा हूं, इस संदेश के जरिए तुम्हारे करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं। तुम्हें छूने की कोशिश कर रहा हू्ं। एक जादू की झप्पी के साथ तुम्हें मुआ.......ह (किस) भेज रहा हूं। मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारे लिए क्या कर सकता हूं, तुम्हें कोई गुलदस्‍ता या केक जैसी कोई चीज नहीं भेज सकता जिससे कि तुम खुश हो सको लेकिन यह छोटा सा पत्र एक शख्स के दिल की वह आवाज है जो कोई अपनी बीवी को बहुत‌ प्यार में भेजता है।'

'हम एक दिन रोमियो और जूलियट की तरह मिलेंगे'

peter mukerjea written a love letter to his wife indrani mukerjea
indrani and peter mukharjea

पीटर ने लिखा, 'ईश्वर महान है, वह एक दिन इस दुख का भी अंत करेगा और हम दोनों जल्द ही रोमियो और जूलियट की तरह एक दूसरे से मिलेंगे। लेकिन आज ज्यादा भावुक होने का दिन नहीं है, आज खुश‌ियों का दिन है।मुझे नहीं पता कि तुम्हें मेरे प्यार का कितना एहसास है लेकिन तुम्हें कुछ अच्छा लगेगा। यह साल 2015 के मुकाबले हमारे लिए ज्यादा खुशियां लाएगा। अब वक्त है आगे देखने का। मेरी ओर से तुम्हें बहुत सारा प्यार, हैप्पी बर्थडे लड़की!
-तुम्हारा PXXXXX

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed