{"_id":"59a4f2304f1c1ba6018b4687","slug":"people-lifted-weapons-to-combat-dera-followers","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और डेरा प्रेमियों से निबटने के लिए लोगों ने ही उठा लिए हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और डेरा प्रेमियों से निबटने के लिए लोगों ने ही उठा लिए हथियार
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
Updated Wed, 30 Aug 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम पर फैसला आने से पहले ही डेरा प्रेमियों से निबटने के लिए लोगों ने जुटा लिए थे ईंट-पत्थर, डंडे और रॉड।
विज्ञापन
रेप मामले में दोषी करार दिए गए राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद हिंसा फैलने की आशंका के मद्देनजर डेरा मुख्यालय के नजदीकी गांव शाहपुर बेगु के लोगों ने भी हिंसक डेरा प्रेमियों से निबटने के लिए ईंट-पत्थर, डंडे और रॉड्स जुटा लिए थे।
विज्ञापन
बता दें कि डेरा के मुख्यालय से 500 मीटर दूर स्थित शाहपुर बेगु की आबादी करीब 9,000 है और यहां के अधिकांश लोग राम रहीम का समर्थन नहीं करते हैं। गांव वालों ने बताया कि राम रहीम के हिंसक समर्थकों से निबटने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। गांव की निवासी संतोष सोनी बताती हैं कि रेप केस में राम रहीम पर फैसला आने से पहले ही ग्रामीणों ने लोहे की छड़ें, पत्थर, ईंटे और लट्ठे घरों में जमा करने शुरू कर दिए थे। एक अन्य ग्रामीण अमित सिंह ने कहा कि हम हिंसा करने वाले डेरा प्रेमियों से एक बार फिर पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन