फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Palghar police arrested man for trafficking over 500 girls from Bangladesh to Mumbai

बांग्लादेश से तस्करी कर मुंबई लाई गईं 500 लड़कियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 08 Sep 2018 03:29 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Palghar police arrested man for trafficking over 500 girls from Bangladesh to Mumbai

महाराष्ट्र की पालगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब 500 लड़कियों की बांग्लादेश से मुंबई में तस्करी करने आरोप में गिरफ्तार किया है। व्यक्ति पर यह भी आरोप है कि उसने लड़कियों को मांस आदि के व्यापार में धकेला है। इनमें से कई लड़कियां को ऐसी भी हैं जिनके पास आधार कार्ड जैसे वैध कागजात पाए गए हैं। सीबीआई अब इस बात की जांच कर रही है कि ये दस्तावेज कैसे बनाए गए जबकि लड़कियां भारत की निवासी ही नहीं हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने तस्करी करने वाले मोहम्मद साइदुल शेख (38) के खिलाफ तस्करी करने के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी थाणे जिले के डोंबिवली के मनपदा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कुल 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी एक लड़की को बेचने के लिए 4-5 हजार रुपये तक की कमीशन वसूलता था।
विज्ञापन


उसपर आरोप है कि वह बांग्लादेश से लड़कियों को लाकर बेचता था। उनमें ज्यादातर लड़कियां नाबालिग थीं। जिन्हें वह एक लाख की कीमत में बेच देता था। लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने लाया जाता था। पुलिस का कहना है कि बांग्लादेश में उसके एजेंट लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाकर भी सीमा पार ले आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को इस रैकेट के बारे में तब पता चला जब उन्होंने मांस का व्यापार करने वाली चार नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। लड़कियों ने पूछताछ में शेख का नाम लिया। शेख खुद बांग्लादेश का रहने वाला है लेकिन 2010 से भारत में रह रहा है। शेख पुलिस के रडार पर कई बार आ चुका है लेकिन उसके बारे में पूरी सूचना मिलने के बाद ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाई। गिरोह के सात लोग तो गिरफ्तार हो गए हैं और अन्य सात की तलाश अभी की जा रही है। शेख को स्थानीय कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की जांच के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed