{"_id":"5b27398d4f1c1b214d8b6e7f","slug":"ornaments-cash-worth-rupees-one-crore-stole-from-bungalow-by-security-guard-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से एक करोड़ का सामान लेकर चंपत हुआ सुरक्षा गार्ड, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से एक करोड़ का सामान लेकर चंपत हुआ सुरक्षा गार्ड, मामला दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे के भक्ति शक्ति चौक स्थित एक बंगले में वहीं के सुरक्षा गार्ड ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उसने घर से गहने, कैश और इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी की है। जिनकी कुल कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि गार्ड और उसके साथी उस वक्त घर में घुसे जब घर में कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मामले की एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पीड़ित का नाम विनोद राजकुमार अग्रवाल (48) है। वह पेशे से उद्योगपति हैं और बंगले की दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। जबकि उनके भाई बंगले की तीसरी मंजिल पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार शनिवार सुबह किसी समाहोर में जाने के लिए निकला था, इसके बाद जब वह रविवार रात करीब 2 बजे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर के लॉकर से कीमती सामान गायब है।
विज्ञापन
मामले पर निगडी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शंकर वाटाडे ने बताया कि जब पीड़ित परिवार को इस वारदात का पता चला तो उस वक्त घर से सुरक्षा गार्ड गायब था। बंगले की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि ये काम घर के गार्ड ने ही किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी कई वजह भी हैं जिनसे साबित होता है कि गार्ड के अलावा कुछ अन्य लोग भी इस काम में शामिल थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार को निगडी पुलिस स्टेशन में सुरक्षा गार्ड गोविंग कोलु परिहार (35) और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ताओं के बयान के मुताबिक दोनों घरों से हीरे के गहने, नकदी, लैपटॉप और मोबाईल फोन जैसे कीमती सामान की चोरी हुई है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब एक करोड़ है। वाटाडे ने आगे बताया की आरोपी पारिहार और उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।