फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Online lottery racket busted in Agra, UPSTF raids in agra, Allahabad, Sultanpur and Noida

ऑनलाइन लॉटरी रैकेट का पर्दाफाश, STF ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार

Sat, 20 Jan 2018 04:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
Online lottery racket busted in Agra, UPSTF raids in agra, Allahabad, Sultanpur and Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तरप्रदेश के आगरा में ऑनलाइन लॉटरी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस रैकेट से जुड़े 15 लोगों को उत्तर प्रदेश के आगरा, इलाहाबाद, सुल्तानपुर और नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 

रैकेट का खुलासा होने पर उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने आगरा, इलाहाबाद, सुल्तानपुर और नोएडा में रेड की। इस दौरान 15 लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, कुछ दिन पहले आगरा में ऑनलाइन क्विज गेम के नाम पर चल रहे सट्टे का गोरखधंधा बंद करा दिया गया था। पुलिस की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई मनोरंजन कर विभाग ने की थी। हरीपर्वत में ऑनलाइन सट्टा पकड़ा गया था, इसमें 19 लोग गिरफ्तार किए गए थे। यह सभी ऑनलाइन क्विज गेम के नाम पर सट्टा लगा रहे थे। इससे पहले न्यू आगरा और एत्माद्दौला में भी इसी तरह के सट्टे का खेल पकड़ा गया था।


इस बार एसएसपी अमित पाठक ने इसे गंभीरता से लिया था, उनके निर्देश पर हरीपर्वत थाना पुलिस ने जिला मनोरंजन कर विभाग को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि गेम के नाम पर सट्टा चल रहा है। जिला मनोरंजन कर अधिकारी ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट मिलने पर सभी लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

उधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गोरखधंधे का मास्टर माइंड इलाहाबाद का संजय जायसवाल है। पिछले दिनों एक भाजपा नेता के साथ उसकी बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed