युवती से रेप में गायक अंकित तिवारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2014 में कथित गर्लफ्रेंड से दुष्कर्म करने के मामने में गायक अंकित तिवारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। अंकित तिवारी की ओर से अब इस गैर जमानती वारंट के खिलाफ संबंधित न्यायालय में अपील करेंगे।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, अंकित तिवारी के वकील नीरज गुप्ता ने बताया है कि वह इस आधार पर कोर्ट के फैसले पर अपील दायर करेंगे कि उनकी कोर्ट से सही बातचीत न होने के कारण यह वारंट जारी किया गया है।
अंकित तिवारी को यह वारंट 25 अप्रैल को मुंबई की विशेष महिला अदालत ने जारी किया है। जबकि उनपर रेप के आरोप का मामला पहले ही बॉम्बे हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
गर्लफ्रेंड ने किया कई बार रेप होने का दावा
युवती (कथित गर्लफ्रेंड) से दुष्कर्म के आरोप में अंकित तिवारी को आठ मई 2014 को गिरफ्तार लिया गया। अंकित तिवारी ने हाईकोर्ट से जमानत ले लिया था।
पीड़ित युवती ने दावा किया था कि अंकित तिवारी ने उसके साथ अक्टूबर 2012 से दिसंबर 2013 के बीच कई बार रेप किया। पीड़िता का कहना है कि अंकित उसका ब्वॉयफ्रेंड है और उसे शादी करने का वादा कर उससे रेप किया। युवती ने बताया कि पहली बार उसका रेप तब हुआ जब अंकित ने अपने जन्मदिन पर ज्यादा शराब पिला दी थी और फिर यौन शोषण किया था।
महिला ने कहा कि अंकित अब अपने वादे से मुकर रहा गया और शादी करने से मना कर दिया है जो एक धोखाधड़ी और बलात्कार का मामला बनता है। इस घटनाक्रम में अंकित तिवारी का छोटा भाई अंकुर भी महिला को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था।
गौरतलब है कि अंकित तिवारी ने बॉलीवुड में अपने आशिकी-2 में गाए बेहतरीन गानों के लिए जाना जाता है।