{"_id":"57512df14f1c1b6a79109d63","slug":"ninth-class-student-burned-alive-of-opposing-molestation-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर नौवीं की छात्रा को मिट्टी का तेल डालकर जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर नौवीं की छात्रा को मिट्टी का तेल डालकर जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता पिंकी की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की कांशीराम कॉलोनी में छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई कक्षा नौ की छात्रा ने इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी मां और दो बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र की पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में 31 मई को छात्रा पिंकी जल गई थी, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप था कि पड़ोसी युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है।
सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की थी। छात्रा के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई थी, जिसमें मोहल्ले में ही रहने वाले बंगाली परिवार की महिला तथा उसके बेटों मनोज और विनोद पर छात्रा को जलाने का आरोप लगाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए गए थे।
विज्ञापन
छात्रा ने बयान में भी पड़ोसियों पर ही आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। करीब 90 फीसदी जल जाने की वजह से पिंकी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। देहात कोतवाली प्रभारी विजय गौतम ने छात्रा की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनका चलान भी कर दिया गया है।