{"_id":"599bc4f04f1c1b60338b4b58","slug":"nine-unique-case-of-triple-talaq-triple-talaq-judgement-triple-talaq-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक से जुड़े 9 'क्राइम', ...जब एक फैसले से टूटी 'रब की बनाई जोड़ी'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन तलाक से जुड़े 9 'क्राइम', ...जब एक फैसले से टूटी 'रब की बनाई जोड़ी'
amarujala.com- Presented by: विजय जैन
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
तील तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि रब ही जोड़ियां बनाता है, लेकिन हाल ही में तीन तलाक से जुड़े ऐसे मामले सामने आए, जब एक फैसले ने जोड़ियां तोड़ दीं। देखिए, एक नजर...
शौहर ने मुंहमांगा दहेज न मिलने पर बीवी को बोला, तलाक...तलाक...तलाक
बिजनौर में एक शौहर ने मुंहमांगा दहेज न मिलने पर बीवी को तलाक दे दिया। पत्नी को तलाक देने के लिए न तो कोई पंचायत बुलाई गई और ही किसी रिश्तेदार से सलाह ली गई। शौहर ने अपने परिजनों के सामने ही घर में उसे तलाक दे दिया। इसके बाद महिला बच्चों को लेकर ससुराल छोड़ मायके चली गई है। उसके परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
गांव भज्जावाला निवासी फरजाना पुत्री कमरुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका निकाह चार वर्ष पहले गांव भगीजोत निवासी मुहम्म्द साजिद से हुआ था। सास-ससुर और दहेज लाने की मांग करते थे। महिला का कहना है कि ससुराल में कई बार उससे मारपीट की गई। दो दिन पहले पूरे परिवार ने शौहर पर दबाव बनाकर उसे जबरन तलाक दिला दिया। उसने गांव में भी जिम्मेदार लोगों से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई, लेकिन वे भी कुछ नहीं बोल रहे। अब उसके परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, कोतवाल फतेह सिंह का कहना है कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वारः बेटी पैदा हुई तो पति ने कहा 'तलाक-तलाक-तलाक'
teen talaq
हरिद्वार में एक विवाहिता को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता ने पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खानपुर थाना क्षेत्र के दाबकी खेड़ा गांव निवासी अंजाना का निकाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र बढीवाला गांव निवासी इमरान से हुआ था। अंजाना के अनुसार निकाह में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन उसके पति व ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे।
शादी के बाद से उस पर दहेज में मोटरसाईकिल तथा 21 हजार रुपये नकद लाने को लेकर दबाव बना रहे थे। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि जलाकर मारने का भी प्रयास किया। वह सब कुछ सहती रही। इसी सदमे में पिछले दिनों उसके पिता की मौत हो गई।
अंजाना के अनुसार तीन हफ्ते पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद उसके ससुराल वाले और प्रताड़ित करने लगे। आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। इसी दौरान उसके पति ने तीन बार तलाक कहकर उसे घर से निकलने का फरमान सुना दिया।

तीन तलाक: कागज के टुकड़े पर लिखा तलाक-तलाक-तलाक और छोड़ दिया
हरियाणा के पानीपत में मोबाइल पर बोला और हो गया तलाक
तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नया मामला सीकर में सामने आया जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा जनसुनवाई के लिए पहुंची। एक मुस्लिम का दर्द सुनकर सुमन शर्मा ने भी कह दिया कि औरतों को क्या खेल समझ रखा है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर से आयी रेश्मा ने बताया आयोग अध्यक्ष को आपबीती सुनाते हुए कहा कि वर्ष 2015 में उसकी शादी शौहर आरीफ के साथ हुई थी। लेकिन वर्ष 2016 में उसके पति ने एक कागज के टुकड़े पर तीन बार तलाक लिख दिया और उससे अलग हो गया। रेश्मा ने बताया कि उसका पति उसे उसके रिश्तेदारों के घर रखता है। रेश्मा ने बताया कि आरीफ ने कागज के टुकड़े पर तीन बार तलाक लिखने के अतिरिक्त उसे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक भी बोला और उसे छोड़ दिया।

कफन खरीदने की जिद पूरी न करने पर पति ने 80 साल की जैबुन्निशा को दिया तलाक
teen talaq
गोरखपुर। जिंदा रहते 90 साल के हबीब शाह (झिन्नू) की कफन खरीदने की जिद पूरी न करना 80 साल की जैबुन्निशा को भारी पड़ गया। गुस्से से तमतमाए पति ने तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे डाला। यह मामला चार साल पहले (2013) का है। एक-दूसरे से बेहद प्यार करने वाले पति-पत्नी अब अलग रह रहे हैं।
मुफ्ती की सलाह के बाद एक-दूसरे के साथ फिर रहने के सारे दरवाजे बंद हो चुके हैं। मुफ्ती ने जैबुन्निशा को हलाला की सलाह दी है। इसका मतलब है कि वह दूसरा निकाह करें, फिर दूसरे पति की इच्छा से तलाक देकर पहले पति यानी हबीब शाह से दोबारा निकाह करें।

सुहाग सेज पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही दे दिया तलाक
तीन तलाक
पहले खुशी-खुशी कुबूल नामा पढ़ा गया। बारातियों और घरातियों ने खुशियां मनाई। बधाइयां दी गई। सामाजिक तौर-तरीके पूरे हुए। नई नवेली दुल्हन देखने शौहर सुहाग कक्ष में पहुंचा। सेज पर बैठी दुल्हन का घूंघट हटते ही दूल्हे का पारा चढ़ गया। दुल्हन का रंग काला था। दूल्हा तीन बार तलाक बोलकर बाहर निकल गया। पंचायतें हुई, लेकिन रिश्ता नहीं जुड़ सका।
दरअसल, सोमवार को बड़ौत से बारात मुजफ्फरनगर के एक मोहल्ले में गई थी। बारातियों ने दावतें उड़ाई तो घरातियों ने भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। दुल्हन विदा होकर बड़ौत पहुंच गई, लेकिन मंगलवार की रात में यह रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। सुहाग कक्ष में सेज पर बैठी दुल्हन का घूंघट हटते ही दूल्हा बिगड़ गया। शौहर ने अपनी नई नवेली बीवी को काला कहा। आरोप लगाया कि उसका निकाह किसी दूसरी लड़की के साथ होना था। दुल्हन रोने लगी, लेकिन दूल्हा नहीं पसीजा। गुस्से में दूल्हा तलाक तलाक तलाक कहते हुए सुहाग कक्ष से निकल आया और परिवार को इकट्ठा कर हंगामा कर दिया।
मामला बढ़ा तो रात में ही दुल्हन के परिवार को सूचना दी । दोनों पक्षों के चुनिंदा लोगों की पंचायत शुरू हुई। परिजनों ने रात भर दूल्हे को समझाने के प्रयास किए, लेकिन वह नहीं माना। दिन निकलते निकलते दोनों पक्ष इस रिश्ते को हमेशा के लिए तोड़ने पर सहमत हो गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे को सामान लौटा दिया। दुल्हन अपनी ससुराल से मायके लौट गई। बुधवार को यह मामला शहर में चर्चा का विषय रहा।

तीन तलाक बोलने के लिए पति ने किया व्हॉट्सएप का कुछ ऐसे इस्तेमाल
हरियाणा के पानीपत में मोबाइल पर बोला और हो गया तलाक
देश में तीन तलाक को लेकर छिड़ी बहस के बीच इससे जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। हैदराबाद की एक महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया और इसके लिए उसने व्हॉट्सएप का इस्तेमाल किया है।
दरअसल, पति ने अपनी व्हॉट्सएप प्रोफाइल एक फोटो लगा रखी थी, उसमें तीन बार अंग्रेजी में तलाक लिखा हुआ था। खबरों के मुताबिक उसने ये प्रोफाइल फोटो पूर्व पत्नी को भेजी और तलाक ले लिया। पीड़िता के परिवार की ओर से पति मोहम्मद अब्दुल अकील के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक महिला के माता-पिता ने इस तरह व्हॉट्सएप पर तलाक लेने को गलत बताते हुए नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अगर किसी शख्स को तलाक देना ही है तो वो सामने आकर बोले, इस तरह से तलाक नहीं होता।

पत्नी के पिता को किया एसएमएस तलाक, तलाक, तलाक
तीन तलाक
- फोटो : SELF
हथीन में मोबाइल पर तलाक देने का एक और मामला विवाद का कारण बन गया है। एक व्यक्ति ने पत्नी के पिता के मोबाइल पर एसएमएस कर तलाक दे दिया। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए गांव जलालपुर में मुस्लिम मेव महापंचायत बुलाई गई है। इस्लामी विद्वानों एवं मुफ्तियों से भी सलाह मशविरा किया जा रहा है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से तीन तलाक के लिखे गए शब्दों से तलाक हुआ है अथवा नहीं। बता दें कि मलाई गांव के शाकिर ने कथित रूप से अपनी पत्नी के पिता के मोबाइल पर तीन तलाक का एसएमएस मैसेज भेजा। इस पर विवाद खड़ा हो गया है।

7 जन्मों का रिश्ता मोबाइल पर एक पल में खत्म, तुगलकी फरमान
teen talaq
7 जन्मों का रिश्ता मोबाइल पर एक पल में खत्म हो गया। तलाक पर मोहर भी लग चुकी है। मामला पानीपत के दंपति का है। यहां एक शौहर ने मोबाइल पर बीवी को तीन तलाक देकर पति पत्नी के रिश्ते को एक पल में खत्म कर दिया। देवबंदी उलेमा ने भी मोबाइल पर दिए गए तलाक पर मुहर लगाते हुए इस मान्य करार दिया है।
पानीपत में शौहर द्वारा मोबाइल फोन पर बीवी को तीन तलाक दिए जाने के मामले में दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन के प्रभारी मौलाना अरशद फारुकी का कहना है कि अगर शौहर ने बीवी को फोन पर तीन बार तलाक दे दिया और फोन को सुनने वाली उसकी बीवी ही है, तो वह तलाक माना जाएगा। इसमें कोई गुंजाइश नहीं बचती।

पति ने पत्नी को किया फोन, तीन बार तलाक कह खत्म किया रिश्ता
तीन तलाक
- फोटो : self
उत्तर प्रदेश के बरेली में फोन पर तलाक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस जानकारी के मुताबिक पति ने पत्नी को फोन कर 3 बार तलाक कहा और शादी तोड़ने की बात कही।
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को सवा साल हो गए थे और उनका करीब दो माह का एक बच्चा भी है। महिला ने पत्ति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है, जिसकी उसने 1090 पर शिकायत भी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
बता दें कि तीन तलाक का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और देश में इस पर बहस छिड़ी हुई है। इस पर एक खुलास करते हुए मौलाना अरशद फारुकी ने कहा कि फोन ही नहीं यदि खत, मैसेज या मेल में भी कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को तीन बार तलाक लिखकर भेज दे और बाद में उसकी पुष्टि हो जाए तो इस तरह भी तलाक हो जाएगा।
बता दें कि इससे पूर्व भी मोबाइल फोन पर तलाक दिए जाने को लेकर देवबंद से कई बार फतवे जारी हो चुके हैं। मोबाइल पर तलाक दिए जाने का मामला उस समय में आया जब सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक का मामला विचाराधीन है और इसे लेकर देशभर में बड़ी बहस छिड़ी हुई है।