फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Nepali national caught at Mumbai airport with Aadhaar card

पाकिस्तानियों के बाद नेपाली नागरिक के पास मिला 'आधार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2017 10:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 16 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Nepali national caught at Mumbai airport with Aadhaar card
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
भारत में रह रहे तमाम बांग्लादेशी, नेपाली नागरिकों के पास आधार कार्ड होने की शिकायतें आती रही हैं। इसी कड़ी में मुंबई में एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास भारतीय आधार कार्ड था। बता दें कि आधार कार्ड सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है, न कि भारत में रह रहे विदेशी लोगों के लिए। ऐसे मामले में 3 पाकिस्तानियों को बेंगलुरु से एक माह पहले ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


नेपाली महिला का नाम जयलक्ष्मी गुरुंग है। गुरुंग को छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। दरअसल, भारत से नेपाल की यात्रा पर पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती। पर पहचान के लिए उसे अपना पहचान पत्र दिखाना पड़ता है। इसी क्रम में गुरुंग ने नेपाली पहचान पत्र के साथ ही भारतीय आधार कार्ड भी दिखा दिया, जिसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी और गुरुंग को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुंग के पास नेपाल के टिकट मौजूद थे, साथ ही दोनों ही देशों के पहचान पत्र। इसीलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


गुरुंग साल 2009 से कल्याण में रहती है। गुरुंग नेपाल के पोखरा की रहने वाली है और 9 जून के मुंबई से काठमांढु जा रही थी। उसका आधार कार्ड साल 2009 से बना हुआ है। हालांकि गुरुंग ने कहा कि उसे पता नहीं था कि आधार कार्ड सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आधार कार्ड को सिर्फ भारतीय नागरिक ही रख सकते हैं। गुरुंग पर इस मामले के चलते धारा 420(धोखेबाजी) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसे दूसरे दिन जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed