हैदराबाद में बड़ी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 231 करोड़ रुपये का माल जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में पेशे से वैज्ञानिक और उसकी पत्नी को एक बड़ी ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी जोड़े से 231 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया है।
चौंका देने वाली बात है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसाब से इसकी कीमत करीब 231 करोड़ रुपये बताई जा रही है और यह अबतक की पकड़ी गई बड़ी ड्रग्स तस्करियों में से एक है। ब्यूरो के मुताबिक इस गोरखधंधे की जड़े काफी फैली हुई हैं और यह दक्षिणी एशिया और अफ्रीकी देशों के युवाओं को अपना टारगेट बनाते हैं। एनसीबी के सूत्रों के अनुसार इस ड्रग्स माफिया का एक बड़ा जाल हैदराबाद और बेंगलुरु में भी फैला हुआ है।
आरोपी वैज्ञानिक की पहचान वेनकात रामा राव के रूप में हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वह एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करता था, लेकिन काली कमाई के लालच में उसने ड्रग्स तस्करी का फैसला लिया।
घर पर पत्नी ने छुपा रखी थी भारी मात्रा में ड्रग्स
वेनकात शख्स रवि शंकर राव के साथ मिलकर ड्रग्स तस्करी का धंधा कर रहा था और उसके पास से 221 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की गई। एनसीबी का शिकंजा कस जाने के बाद पूछताछ में पता चला कि डॉक्टर के घर पर भी ड्रग्स मौजूद है।
बंगलुरु में जांच टीम उसके घर पहुंची तो पत्नी प्रीति के पास से 30 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई। बताया जा रहा है कि घर में मिली ड्रग्स बतौर सैंपल इस्तेमाल होती थी, जिसकी कीमत करीब 1.23 करोड़ रुपये थी। प्रीति को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
ड्रग्स बरामद करने का यह सिलसिला यही समाप्त नहीं हुआ और एनसीबी ने 10 किलोग्राम ड्रग्स लैब से बरामद की। एनआईबी ने सख्ती बढ़ा दी है क्योंकि उसे शक है कि इतनी बड़ी ड्रग्स तस्करी के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है।