अधेड़ पड़ोसियों की अश्लील फिल्म बनाता था शख्स, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में मैसूर के सरस्वतीपुरम से 33 वर्षीय शख्स को पड़ोसियों की अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि शख्स पड़ोसियों के घर में झांकता था और अपने मोबाइल से फिल्म बना लेता था।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनका पड़ोसी उनकी निजी गतिविधियों की चोरी से फिल्म बनाता है।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपी के कब्जे से 14 मेमोरी कार्ड और कई अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने कई जानकारियां दी हैं।
फिल्म बनाकर अपने दोस्तों में बांटता था आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह पड़ोसियों की निजी गतिविधियों जैसे पेशाब करने, सोने आदि की वीडियो बनाकर अपने दोस्तों में बांटता था।
आरोपी की पहचान देवनायक उर्फ देवाह रूप में हुई है जो वेल्डर का काम करता था। वह पिछले तीन महीनों से लगातार पड़ोसियों की वीडियो बनाकर अपने दोस्तों में बांट रहा था।
घटना की सबसे चौंकाने वाली बात है कि उसके पड़ोसी अधेड़ उम्र के थे और वह उन्ही अधेड़ लोगों के वीडियो बनाता था।