{"_id":"59d4cc8b4f1c1bdb538b5a47","slug":"murder-of-woman-after-gangrape-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों ने महिला से पहले किया गैंगरेप, फिर पीट-पीट कर मारा डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदों ने महिला से पहले किया गैंगरेप, फिर पीट-पीट कर मारा डाला
गैंगरेप के बाद महिला की हत्या
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दरिंदों ने एक महिला से पहले गैंगरेप किया और फिर वारदात के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। बरेली के सीबीगंज की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
डेमो
बहजुइया जागीर गांव के पास एक खेत में इस महिला का शव मिला है। शव को देखकर अनुमान है कि महिला की उम्र 40 वर्ष रही होगी। हालात बता रहे थे कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने महिला के सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह 8.30 बजे अर्द्धनग्न अवस्था में शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर छानबीन की। धान के खेत के हालात बता रहे थे कि महिला के शव को घसीटकर अंदर ले जाने की कोशिश की गई है। शव से कुछ दूरी पर चप्पल, टिफिन, प्लास्टिक की थैला आदि सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस को आशंका है कि वारदात में दो या दो से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

गांव बहजुइया जागीर निवासी महिला मिनी बाईपास स्थित निर्माणाधीन मकान पर राज मिस्त्री के साथ मजदूरी करती थी। हर रोज सुबह 7.30 बजे काम के लिए निकलकर शाम छह बजे तक वापस आ जाती थी। सोमवार शाम को महिला घर वापस नहीं लौटी।
मोबाइल बंद बता रहा था। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। परिवार ने मोहल्ले के लोगों के साथ खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे चंद्रपुर जोगियान गांव के लकड़ी ठेकेदार इम्तियाज बहजुइया गांव के पास एक खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के लिए मजदूर के साथ पहुंचे।

उनके खेत के बगल में सरनिया गांव के मुख्तियार मलिक के धान के खेत में महिला की अर्द्धनग्न लाश देखकर उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद गांव के लोगों ने महिला की शिनाख्त की, जिसके बाद परिवार को सूचित किया गया। पति इस दौरान पत्नी की तलाश में शहर गया हुआ था।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा, घटनास्थल का मुआयना किया गया है। वारदात के बाद दो टीमों का गठन किया गया है। बदमाशों को जल्द सामने लाया जाएगा।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा, घटनास्थल का मुआयना किया गया है। वारदात के बाद दो टीमों का गठन किया गया है। बदमाशों को जल्द सामने लाया जाएगा।