फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mumbai police arrested first private women detective rajani pandit

देश की पहली महिला जासूस गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी की बेटी है 54 साल की रजनी

Sat, 03 Feb 2018 10:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Feb 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
mumbai police arrested first private women detective rajani pandit
रजनी पंडित

देश की पहली प्राइवेट महिला जासूस रजनी पंडित को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर आरोप है कि वो अपने क्लाइंट्स के लिए अवैध तरीके से कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स को प्राप्त किया करती थीं। अवैध तरीके से सोर्सिंग और सीडीआर बेचने की वजह से गुरुवार को पुलिस ने जासूसी का भंडाफोड़ करके चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रजनी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


54 साल की रजनी पूर्व पुलिस अधिकारी की बेटी हैं। समरेश झा नाम के जासूस को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पंडित को उनके घर से गिरफ्तार किया। झा ने पुलिस को बताया कि वह कॉल डिटेल्स को रजनी के कहने पर सोर्स करता था और फिर इन्हें मोटी रकम पर बेचता था।
विज्ञापन


ठाणे पुलिस प्रणुख परम बीर सिंह ने कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि रजनी ने करीब 5 लोगों के सीडीआर मांगे और खरीद थे। उन्होंने बताया- इस रैकेट में पंडित की भूमिका स्पष्ट तरीके से सामने आई है। जो भी लोग घोटाले में शामिल हैं वो देश के किसी भी कोने में छुप जाएं उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रजनी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उनसे पूछताछ अभी भी जारी है। गिरफ्तार जासूसों द्वारा की गई जासूसी के हवाले से पता चला कि उन्होंने अपने ग्राहकों को एक बड़ी राशि के बदले सीडीआर देने का वादा किया था। पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है जो आरोपियों को सीडीआर मुहैया करवाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed