फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mumbai model murder: Accused Syed Muzammil claims Mansi Dixit threatened to file false rape case

मानसी दीक्षित हत्याकांडः आरोपी ने कहा, 'वो मुझे फर्जी रेप में फंसाने की धमकी दे रही थी'

Fri, 22 Mar 2019 01:57 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, मुंबई
न्यूज डेस्क, मुंबई Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 22 Mar 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Mumbai model murder: Accused Syed Muzammil claims Mansi Dixit threatened to file false rape case
मॉडल मानसी दीक्षित - फोटो : Facebook

मुंबई में 20 साल की तथाकथित मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या की जांच में एक नया खुलासा हुआ है। हत्या के आरोपी सैयद मुजम्मिल ने जमानत याचिका दायर करते हुए कहा है कि मानसी उससे आए दिन पैसों की मांग करती थी। मानसी ने मुजम्मिल से कहा था कि यदि वह उनकी मांग पूरी नहीं कर पाएगा तो वो उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा देगी।

विज्ञापन


उसने यह आरोप भी लगाया है कि मानसी मानसिक रूप से अस्थिर चल रही थी जिस वजह से वो कभी भी किसी से भी झगड़ा करने लगती थी। मुजम्मिल ने खुद को निर्दोष और मानसी की मौत को एक दुर्घटना बताया है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला था कि 15 अक्तूबर 2015 को शारीरिक संबंध न बनाने से मुजम्मिल नाराज था और इसी गुस्से में उसने मानसी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


अपनी जमानत याचिका में मुजम्मिल ने कहा था कि मानसी के साथ उसका रिश्ता काफी अच्छा था और इसकी शुरुआत सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। मुजम्मिल एक फोटोग्राफर था, जिससे मानसी ने अपना पोर्टफोलियो भी बनवाया था। इसके लिए मानसी उसके घर गई थी। मुजम्मिल का आरोप है कि घर आने पर दोनों के बीच तूतू-मैंमैं शुरू हो गई और मानसी ने उसे धमकाया कि यदि वह उसे मुंहमांगी रकम नहीं देगा तो वो उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल आरोपी, यह सुनते ही वह घबरा गया और उसने उसे घर से चले जाने के लिए कहा। पर वह नहीं मानी। इस पर उसने मानसी को धकेलकर घर से निकालना चाहा, पर वो गिर गई और उसका सिर लकड़ी की मेज से टकरा गया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी के वकील का दावा है कि इस घटना के बाद मुजम्मिल घबरा गया और मानसी को मरा हुआ मानते हुए एक बैग में उसका शरीर भरकर बाहर फेंक आया। आरोपी की जमानत याचिका पर तीन अप्रैल को सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed