{"_id":"58ba3c194f1c1b70778309b8","slug":"mumbai-model-arrested-for-making-prank-of-bomb-at-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मॉडल ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा, बोली बैग में है 'बम'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉडल ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा, बोली बैग में है 'बम'
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Times of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक मॉडल और उसके दोस्तों को हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मॉडल पर सिक्योरिटी चेकिंग में सपोर्ट न करने और सीआईएसएफ के जवानों से बदतमीजी का आरोप भी है।
विज्ञापन
मॉडल का नाम कंचन ठाकुर है, जिसने एयर इंडिया की फ्लाइट को बम के प्रैंक की वजह से करीब एक घंटे लेट करवा दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक लोगों की जिंदगी खतरे में डालने की वजह से कंचन को तीन साल की जेल भी हो सकती थी। हालांकि कंचन और उसके दोस्तों को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान बोली बैग में है बम
दरअसल, चेकिंग के दौरान जब कंचन के दोस्त की बारी आई तो वो अचानक जवानों से झगड़ा करने लगीं। कंचन ने बहस करते हुए कह डाला की उसके दोस्त के बैग में बम है। इसके बाद हालात बिगड़ गए और जवानों को मजबूर एयरपोर्ट के अधिकारियों को बुलाना पड़ा।
इसके बाद चारों के बैग को ढंग से चैक किया गया। कंचन ने बोला कि वो बस एक मजाक कर रही थी, लेकिन जवानों ने इस बात पर नाराजगी जताई तो उसने बहस करनी शुरू कर दी। इसके बाद फ्लाइट को लगभग एक घंटा देरी से रवाना किया गया।
हालांकि बाद में कंचन ने सफाई देते हुए कहा कि "जब असली आतंकी फ्लाइट्स में सफर कर लेते हैं तब आप कुछ नहीं कर पाते। हम तो फिर भी मजाक कर रहे हैं, अब इसे जबरन मुद्दा बनाया जा रहा है।" इस पर एयर इंडिया का कहना था कि आरोपियों को इस गलती के लिए सबक सिखाया जाना जरूरी था, इसलिए उन्हें आसानी से जाने नहीं दिया गया।