फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mumbai minor boy plan to his kidnapping and ransom money from his father for girlfriend

युवती की मोहब्बत में नाबालिग प्रेमी ने क्राइम पेट्रोल देख रची खतरनाक साजिश

Mon, 25 Sep 2017 12:25 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Mon, 25 Sep 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
mumbai minor boy plan to his kidnapping and ransom money from his father for girlfriend
युवती की मोहब्बत में पागल हुए नाबालिग प्रेमी ने टीवी पर क्राइम पेट्रोल देख, ऐसी खतरनाक साजिश रच डाली, जिसके कारण उसके पिता डिप्रेशन का शिकार हो गए। 16 साल के बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को पैसे से मदद करने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची। आरोपी बॉयफ्रेंड के साथ उसका बचपन का दोस्त भी साजिश में शामिल था। घटना मुंबई के पलघर इलाके की है। यहां मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक 16 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है, तब जाकर इस साजिश का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर अनुसार आरोपी लड़के के साथ उसका बचपन का दोस्त भी शामिल था। बताया जा रहा है आरोपी लड़के का पिता लड़के को कुछ दिनों के लिए उसके चाचा के घर छोड़कर आया था, क्योंकि उसके पिता को लड़के पर किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध को लेकर शक था। चाचा के घर पहुंचकर आरोपी लड़के ने खुद के अपहरण की साजिश रची।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लड़के के पिता के पास एक कॉल आया जिसमें अपहरणकर्ता ने लड़के के पिता को बोला कि आपका बेटा किडनैप को गया है, अगर उसे बचाना चाहते हो तो 50 लाख रुपये की फिरौती देनी होगी। वहीं इस फोन कॉल से पहले लड़के के चाचा और पिता ने साकीनाका पुलिस स्टेशन में लड़के की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई थी। कॉल आने के बाद चाचा और पिता ने पुलिस को फिरौती की कॉल की जानकारी दी। जिसके बाद फोन नंबर की मदद से पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आइडिया उन्हें टीवी शो क्राइम पेट्रोल देखकर मिला

पुलिस ने बताया कि शुरुआत में आरोपी के बचपन का दोस्त मिला, उसकी मदद से हमें आरोपी लड़के तक पहुंच पाये। जिसने खुद का अपहारण करवया था। वहीं पुलिस ने जब लड़के और उसके दोस्त से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने ये सब उसने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके परिवार वालों की मदद के लिए किया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के की गर्लफ्रेंड के मध्य परिवार के संबंध रखती है जिसके कारण उसने ऐसा किया। वहीं पुलिस ने गर्लफ्रेंड और उसके परिवार वालों के पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी लड़के के अपहरण की खबर न तो गर्लफ्रेंड को थी और न ही उसके परिवार वालों को। आगे की पूछताछ में दोनों लड़कों ने बताया की साजिश रचने की आइडिया उन्हें टीवी शो क्राइम पेट्रोल देखकर मिला। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed