{"_id":"590ee54d4f1c1b4754850956","slug":"mumbai-mgm-s-school-principal-offers-50-lakh-rupees-to-rape-victim-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने किया बच्ची से रेप, प्रिंसिपल का मां-बाप को 50 लाख का ऑफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर ने किया बच्ची से रेप, प्रिंसिपल का मां-बाप को 50 लाख का ऑफर
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 07 May 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
आरोपी टीचर हरिशंकर शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के एक बड़े स्कूल में बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई है। 13 साल की लड़की को प्रेग्नेंट करने के आरोप में घिरे टीचर को बचाने के लिए स्कूल की प्रिंसिपल ने शर्मनाक हरकत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता के माता-पिता को स्कूल की प्रिंसिपल सविता गुलाटी ने मामला दबाने के लिए 50 लाख रुपये की पेशकश की है।
विज्ञापन
लड़की के प्रेग्नेंट होने का मामला पांच महीने का पहला है और नियमों की अनदेखी के आरोप में सीबीएसई ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। दरअसल, स्कूल के टीचर हरीशंकर शुक्ला पर लड़कियों के साथ अश्लील हरकते करने के आरोप लगते थे। इसके खिलाफ परिजनों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन प्रिंसिपल ने कोई कदम नहीं उठाया। बताया जा रहा है कि हरिशंकर के खिलाफ करीब 18 शिकायतें दर्ज की गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
इस बीच पिछले साल सितंबर में हालात बिगड़े गए क्योंकि सातवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक प्रिंसिपल ने पीड़ित पक्ष को धमकाते हुए कहा कि तुम लोग कुछ नहीं कर पाओगे, हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है।
विज्ञापन
जब माता-पिता ने कानून का सहारा लिया, तो प्रिंसिपल ने उन्हें लाखों रुपये का ऑफर दे डाला। इतना ही नहीं प्रिंसिपल ने टीचर के अपराध को छुपाने के लिए सबूतों से छेड़छाड़ करते हुए जहां वारदात हुई उस कमरे का नक्शा बदल दिया। इतना नहीं मीटिंग रूम और कई बदलाव किए ताकि जांचकर्ता ढंग से तफतीश न कर पाएं। प्रिंसिपल की इस हरकत के सामने आने के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।