फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mumbai: elderly couple of bandra robbed and murdered in their home, police suspect maid

मुंबई: पुलिस दंपती के साथ लूटपाट के बाद हत्या, पुलिस को नौकरानी पर शक

Fri, 22 Jun 2018 10:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Mumbai: elderly couple of bandra robbed and murdered in their home, police suspect maid

मुंबई के बांद्रा में तीन कमरों के मकान में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति के साथ लूटपाट के बाद उनकी हत्या कर दी गई है। मामला गुरुवार का है। पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम घर में काम करने वाली नौकरानी ने दिया है। मृतकों की पहचान नानक गोपालदास माखिजानी (85) और उनकी पत्नी दया नानक माखिजानी (71) के तौर पर हुई है। वह खार अपार्टमेंट में रहते थे। उनकी देखभाल और घर का काम संभालने के लिए एक नौकरानी भी उनके साथ ही रहती थी। दंपती के दो बेटे हैं जो विदेश में रहते हैं दोनों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 9 बजे जब माखिजानी के घर काम करने वाली एक अन्य नौकरानी ने उनके दरवाजे की घंटी बजाई तो कोई उसे खोलने नहीं आया। उसने दरवाजा भी खटखटाया पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उसने इस बारे में चौकीदार को सूचित किया। चौकीदार ने नानक के मोबाइल पर कई बार फोन किया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


इसके बाद चौकीदार ने बिल्डिंग के चेयरमेन को इस बारे में सूचित कर दिया। उन्होंने फिर हाउस कीपिंग स्टाफ की सहायता ली। स्टाफ सीढ़ियों की सहायता से पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में दाखिल हुआ। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई है। इसके बाद उन लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर कहा कि दंपत्ति को सोते समय ही मारा गया है। उनका गला दबाने के लिए दुपट्टे का इस्तेमाल किया गया होगा। आरोपी का उद्देश्य लूटपाट रहा होगा क्योंकि घर से सोने के जेवर गायब हैं। पुलिस को शक है कि यह काम उनके साथ घर में रहने वाली नौकरानी ने ही किया है। जिसे दो हफ्ते पहले ही काम पर रखा गया था। जब दोनों शवों को घर से बरामद किया गया तब नौकरानी वहां मौजूद नहीं थी। 

पहचान ना बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिल्डिंग में कोई सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं जिससे यह पता चल सके कि घटना को किस वक्त अंजाम दिया गया और नौकरानी कब यहां से गई। उन्होंने कहा कि चौकीदार से पूछताछ की जा रही है ताकि पता चल सके कि नौकरानी कौन है और वह कब बिल्डिंग से गई।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक माखिजानी दंपत्ति ने घर के काम के लिए चार नौकरानियों को रखा हुआ था। जिनमें से एक उनके साथ घर पर ही रहती थी। पुलिस ने कहा कि जिस नौकरानी ने सुबह जानकारी दी कि दंपत्ति दरवाजा नहीं खोल रहा है उससे भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घर में साथ रहने वाली नौकरानी को चौकीदार की सिफारिश पर काम के लिए रखा गया था। मामले की जांच की जा रही है ताकि ये पता चल सके कि इस घटना को अंजाम नौकरानी ने अकेले दिया है या किसी और ने भी उसकी सहायता की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed