फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother kills her four month daughter in UP's biznore

मां ने अपनी ही गोद को उजाड़ा, मासूम बेटी पटक-पटक कर मार डाला 

Tue, 02 May 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 02 May 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
mother kills her four month daughter in UP's biznore
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी गोद को खुद ही उजाड़ लिया। उसने अपनी चार महीने की बेटी को गुस्से में आकर खत्म कर दिया। हैरान करने वाली बात है कि बच्ची की हत्या जमीन पर पटक-पटक कर की गई है।

विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात से मोहल्ले के लोग स्तब्ध हो गए। इस मसले पर बैठी पंचायत में कोई निर्णय होने के बाद बच्ची के शव को सुपुर्द-ए खाक किया जाएगा। नहटौर के एक मोहल्ले में श्रमिक का परिवार रहता है। वह दिल्ली में रहकर शादी और विवाह में काम करता है। उसकी शादी चार वर्ष पहले नूरपुर क्षेत्र की एक महिला से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा है। परिवार में एक तीन वर्ष का बेटा और चार माह की बेटी है। बेटी के जन्म होने के बाद ही महिला ससुराल छोड़कर अपने मायके चली गई थी। बच्ची को उसने अपने ससुराल में ही छोड़ दिया था। बच्ची का पालन पोषण उसके दादा-दादी करते थे। युवक पांच दिन पूर्व ही दिल्ली से घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसराल वाले महिला को घर में रखने को राजी नहीं

mother kills her four month daughter in UP's biznore

​युवक के घर आने पर ही मायके वाले महिला को ससुराल छोड़कर आए थे। घर आते ही पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला ने गुस्से में आकर घर में ही अपनी चार माह की बच्ची की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं महिला ने बच्ची को पटक-पटककर जान से मार दिया। इस घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दी गई।

सूचना मिलते ही महिला के मायके वाले ससुराल पहुंच गए। ससुराल के लोग महिला को अपने घर में रखने को तैयार नहीं हैं। दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है। बताया जाता है कि महिला पहले से ही अवसाद में है। पूर्व में विवाद होने पर महिला ने ससुरालियों को जहर देकर मारने का भी प्रयास भी किया था। पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed