फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mother and daughter held for selling same house to 5 in delhi

मां-बेटी ने 5 लोगों को घर बेचकर 2.50 करोड़ ठगे, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पांच सितारा होटल से गिरफ्तार

Tue, 19 Feb 2019 05:37 AM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 19 Feb 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter held for selling same house to 5 in delhi
डेमो - फोटो : डेमो

मां और बेटी फर्जी कागजात बनवाकर अपना घर पांच लोगों को बेचकर 2.50 करोड़ की ठगी कर विदेश फरार हो गईं। दक्षिण-पूर्व जिला एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने दोनों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित पांच सितारा होटल सूर्या से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बेटी अनुराधा कपूर (43) और मॉली कपूर (65) के रूप में हुई है।  दिल्ली की साकेत कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। 

विज्ञापन


 दक्षिण-पूर्व जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि 2014-15 में ग्रेटर कैलाश के अपने मकान को अनुराधा और मॉली ने फर्जी कागजात तैयार कर पांच अलग-अलग लोगों को बेच दिया था। दोनों पीड़ितों से 2.50 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गईं। इस संबंध में दो मामले में ग्रेटर कैलाश और एक मामला डिफेंस कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया। मामले की छानबीन के बाद साकेत कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इस बीच हवलदार संजय कुमार को शनिवार सूचना मिली कि दोनों भगोड़ी मां-बेटी न्यू फ्रेंड्स कालोनी स्थित पांच सितारा होटल सूर्या में रुकी हैं। सूचना के बाद पुलिस ने शाम करीब 4.00 बजे होटल में रेड कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। एएटीएस ने दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी की सूचना ग्रेटर कैलाश और डिफेंस कालोनी थाना पुलिस को दी है। अब लोकल पुलिस दोनों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लंदन से एमबीए (फाइनेंस) है अनुराधा

दिल्ली में पैदा होने के बाद अनुराधा ने  यहीं से स्कूल की पढ़ाई की। बाद में उसने हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद परिवार ने उसे आगे पढ़ाई के लिए लंदन यूनिवर्सिटी भेज दिया। वहां उसने एमबीए फाइनेंस में दाखिला लिया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वापस भारत आईं और स्टॉक कंसलटेंट का काम शुरू कर दिया।  जल्द रुपये कमाने और बढ़िया जीवन जीने के लिए उसने अपनी मां मॉली कपूर के साथ मिलकर ठगी की योजना बनाई।

गोवा में हत्या का मामला भी है दर्ज
अनुराधा कपूर को 2015 में गोवा के पंजिम थाना क्षेत्र में एक बुकी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।  अनुराधा कई माह जेल में बंद रहीं। इसके बाद उसे कोर्ट ने जमानत दे दी। जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा कभी कोर्ट रुख नहीं किया। मां-बेटी दोनों हाईफाई जीवन जीने की आदी हैं और पांच सितारा होटल में ही रुकते थे। दोनों अपने नए शिकार की तलाश में थे, इससे पूर्व पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed