फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mob tie up and thrash man for attempt to rape minor girl

नाबालिग से रेप की कोशिश, भीड़ ने बंधक बनाकर पीटा

Mon, 04 Sep 2017 03:19 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Mon, 04 Sep 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
Mob tie up and thrash man for attempt to rape minor girl
- फोटो : mid-day

गुस्साई भीड़ ने सार्वजनिक स्थल पर एक आदमी को बांधक बनाकर पीटा। आरोपी व्यक्ति पर कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार की कोशिश करने का आरोप है। 

विज्ञापन


घटना उड़ीसा के केंद्रपारा जिले के हलदी दिहा गांव की है। पुलिस ने बताया कि, गांव वालों ने उस व्यक्ति को सामुदायिक ट्यूब-वेल के पास पकड़ा, जहां नाबालिग लड़की से बलात्कार करने की कोशिश कर रहा था। लड़की ट्यूब-वेल पर पानी लेने के लिए आई थी। 8 साल के बच्ची को ट्यूब वेल पर अकेला पाकर आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। जिसके बाद लड़की ने शोर मचाया, जिसे सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और उस व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन


गुस्साई भीड़ ने उसे बिजली के खंबे से बांध दिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को भीड़ से बचाया और गिरफ्तार कर लिया। केंद्रपारा पुलिस अधीक्षक दयानिधि गोचायट ने बताया कि, पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया। जहां उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई और उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed