आधी रात को कार से खींचकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मां-बेटी से गैंगरेप
- लुटेरों ने नकदी-जेवर भी लूटे
- तेरहवीं में शामिल होने के लिए नोएडा से शाहजहांपुर जा रहा था परिवार
- दोस्तपुर गांव के पास साइकिल की फ्रीव्हील फेंक कर बदमाशों ने रुकवाई कार
- सूचना पर पहुंचीं डीआईजी ने ली जानकारी, लापरवाही पर देहात कोतवाल सस्पेंड
- बावरिया गिरोह का हाथ होने की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या-91 पर लूटपाट तथा नाबालिग लड़की और उसकी मां से सामूहिक बलात्कार की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बदमाशों ने नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे परिवार की कार रुकवाकर इस घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे दोस्तपुर गांव के पास बदमाशों ने साइकिल की फ्रीव्हील फेंककर कार रुकवाने के बाद परिवार को बंधक बनाया।
उनके नगदी-जेवर लूट लिए और मां और बेटी को खेत में खींचकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। चार घंटे तक हाईवे किनारे कहर ढहाने के बाद लुटेरे भाग गए। वारदात को बावरिया गिरोह द्वारा अंजाम दिए जाने की आशंका है। सूचना पर पहुंचीं डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की। एसएसपी ने देहात कोतवाल रामसेन सिंह को सस्पेंड कर दिया। जिला शाहजहांपुर के एक गांव निवासी दो भाई नोएडा में परिवार सहित रहते हैं।
एक भाई ड्राइवर और दूसरा एक निजी कंपनी में गार्ड है। बड़े भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 10 दिन पहले मां का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। तेरहवीं में शरीक होने के लिए वे लोग परिवार सहित गांव जा रहे थे। एसेंट कार में दोनों भाई, दोनों की पत्नी, छोटे भाई की 13 वर्षीय बेटी और बड़े भाई का 10 वर्षीय बेटा समेत छह लोग थे। छोटा भाई कार चला रहा था।
खेत में ले जाकर की दरिंदगी
शुक्रवार रात करीब 10 बजे नोएडा से शाहजहांपुर के लिए चले थे। रात करीब 11:30 बजे दोस्तपुर गांव के पास फ्लाईओवर पर अचानक टायर फटने की आवाज हुई। इस पर वह कार रोककर टायर चेक करने लगे। इस बीच छह-सात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश कार समेत परिवार को अंडरपास तक ले गए। दोनों भाइयों और 10 वर्षीय लड़के को कार के पास बंधक बना दिया।
दरिंदे दोनों महिलाओं और नाबालिग लड़की को खेत में खींचकर ले गए। वहां चार लोगों ने देवरानी और उसकी बेटी के साथ गैंग रेप किया, जबकि दो-तीन लोग कार को घेरे खड़े रहे। जेठानी ने इसका विरोध किया तो उसे जमकर पीटा।
दरिंदे शनिवार सुबह करीब चार बजे नगदी और जेवर लूट कर भाग गए। सुबह सूचना पर पहुंची देहात पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दी। डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की। लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने कोतवाली देहात के प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस का मानना है कि बदमाश बावरिया गैंग के हो सकते हैं।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही के चलते इंस्पेक्टर रामसेन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। - वैभव कृष्ण-एसएसपी