फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Minor girl repeatedly raped by father for a year

अपनी बेटी से साल भर रेप करता रहा बाप, गिरफ्तार

Wed, 13 Apr 2016 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Apr 2016 06:56 PM IST
सार

  • 12 साल की बेटी का सबसे बड़ा गुनहगार उसी का बाप
  • साल भर करता रहा अपनी ही बच्ची से बलात्कार
  • किसी को जानकारी देने पर दी खौफनाक अंजाम भुगतने की धमकी
  • बेटी की शिकायत पर आरोपी पिता को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
Minor girl repeatedly raped by father for a year
12 वर्षीय बेटी ने कहा, 'बाप करता रहा साल भर रेप' - फोटो : demo

विस्तार

देश में बढ़ते यौन अपराधों के ग्राफ में एक और शर्मनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला जुड़ गया जब एक बच्ची ने पुलिस को अपने बाप की काली करतूत बताई।

विज्ञापन


महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस के मुताबिक एक पिता साल भर अपनी 12 साल की बेटी का बलात्कार करता रहा।

डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक 43 वर्षीय आरोपी को भिवंडी के शांतिनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने मार्च 2015 से लेकर मार्च 2016 तक अलग-अलग मौकों पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


शांति नगर पुलिस थाने के पीएसआई बीडी रेंजाद के मुताबिक बाप ने पहली दफा बेटी को उस वक्त अपनी हवस का शिकार बनाया जब साल भर पहले घर के लोग गृहनगर गुलबरगा में एक शादी समारोह में गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को जानकारी देने पर दी खौफनाक अंजाम भुगतने की धमकी

Minor girl repeatedly raped by father for a year
बेटी की शिकायत पर आरोपी पिता को पुलिस ने दबोचा - फोटो : demo

बीते 9 अप्रैल को दी गई लड़की की तहरीर के मुताबिक आरोपी पिता ने उसे किसी से घिनौनी करतूत का जिक्र करने पर खौफनाक अंजाम भुगतने की धमकी दी।

लड़की की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप), और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारी के आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में 16 अप्रैल तक आरोपी को पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया। अब सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि अपनी ही बेटी के सबसे बड़े गुनहगार को क्या सजा मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed