फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Minor girl raped by her cousin brother in front of his two friends

दोस्तों की मदद से बहन से शर्मनाक हरकत, मां बोली- थप्पड़ मारो और मामला खत्म

Fri, 13 Oct 2017 01:16 PM IST
Team Digital
Team Digital Updated Fri, 13 Oct 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
Minor girl raped by her cousin brother in front of his two friends
सांकेतिक चित्र - फोटो : सांकेतिक चित्र
नौ साल की इस बच्ची को 3 किशोर खाली पड़े घर में खींच कर ले गए। जहां चचेरे भाई ने रेप किया तो उसके 2 साथी वहीं पीड़िता को घेरे खड़े रहे...रिश्तों को तार-तार करने का ये मामला अलीगढ़ से आया है...
विज्ञापन


यहां के इगलास में नौ साल की मासूम बच्ची से चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया तो इस किशोरवय आरोपी के साथी दो किशोर इस दौरान वहीं पीड़िता को घेरे खड़े। सभी की उम्र 14-15 साल के बीच है।
विज्ञापन

पंचायत का तुगलकी फरमान

Minor girl raped by her cousin brother in front of his two friends
रेप - फोटो : SELF
मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए पिता जब थाने के लिए चला तो आरोपी के परिजनों ने गांव में पंचायत बुलाकर पीड़िता के परिवार को एक दिन गांव से बाहर ही नहीं निकलने दिया। गुरुवार को इस मामले की रिपोर्ट इगलास कोतवाली में दर्ज हुई है।

बताते हैं कि बुधवार को नौ साल की इस बच्ची को तीन किशोर समीप ही खाली पड़े घर में खींच ले गए। बच्ची ने जब दरिंदगी का विरोध किया तो रेप के आरोपी ने उसके माता-पिता की हत्या कर देने की धमकी दी, जिससे वह सहम गई। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मां ने कहा मामला रफा-दफा करो

Minor girl raped by her cousin brother in front of his two friends
demo pic
बच्ची के परिजन ने आरोपी के माता-पिता से शिकायत की तो जेठानी ने आरोपी किशोर को दो-चार थप्पड़ मारकर मामला रफा-दफा करने के लिए कहा। इसके बाद माता-पिता पीड़िता को लेकर थाने के लिए निकले तो आरोपी के परिवार ने गांव के लोगों को बुलाकर पंचायत शुरू कर दी। मामूली बात बताते हुए बदनामी न फैलाने का दबाव बनाने लगे।  पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। आरोपी किशोर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed