{"_id":"6299b3b3b3b7fb65805ec194","slug":"minor-gang-raped-in-mercedes-in-hyderabad-mla-son-under-radar-says-police-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में हैवानियत: मर्सिडीज कार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस के रडार पर विधायक का बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैदराबाद में हैवानियत: मर्सिडीज कार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस के रडार पर विधायक का बेटा
Fri, 03 Jun 2022 10:49 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:49 PM IST
सार
Minor Gang-Raped In Mercedes Car: हैदराबाद वेस्ट जोन के डीसीपी लोएल डेविक ने बताया कि इस मामले में पॉस्को (POCSO)अधिनियम की धारा 354, 323 आईपीसी और धारा 9 आर/डब्ल्यू 10 के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपियों के भी नाबालिग होने की आशंका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद में एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां लग्जरी मर्सिडीज कार में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में स्थानीय विधायक का पुत्र भी शामिल है। इसके अलावा एक नाबालिग समेत कुल चार लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
रिपोर्ट में बताया गया कि सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में विधायक पुत्र और एक नाबालिग समेत करीब चार लोग शामिल थे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजन ओर से एक जून को दी गई शिकायत में बताया गया कि जुबली हिल्स थाना क्षेत्र में बीते 28 मई को यह हैवानियत हुई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी और शुक्रवार 3 जून को इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
डीसीपी ने दिया ये बड़ा बयान
पुलिस को दी गई शिकायत में यह बताया गया था कि कुछ लड़कों ने नाबालिग लड़की को चलती कार में जबरन खींच लिया था और उसके साथ छेड़खानी करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। हैदराबाद वेस्ट जोन के डीसीपी लोएल डेविक ने बताया कि इस मामले में पॉस्को (POCSO)अधिनियम की धारा 354, 323 आईपीसी और धारा 9 आर/डब्ल्यू 10 के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपियों के भी नाबालिग होने की आशंका है।
विज्ञापन
पीड़िता ने की एक आरोपी की पहचान
रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कह गया है कि 17 वर्षीय पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताज भेजा गया था। डॉक्टरी जांच के बाद अब पुलिस ने दर्ज किए गए मामले को बदल दिया है और इसमें आईपीसी की धारा 376 (सामूहिक बलात्कार) को जोड़ दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के साथ एक स्थानीय विधायक का बेटा और अल्पसंख्यक बोर्ड का अध्यक्ष मौजूद था। हालांकि, पीड़िता केवल एक आरोपी की पहचान कर और उसका नाम ले सकी है, जो कि एक नाबालिग है।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने राज्य के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली, डीजीपी और हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त से हैदराबाद बलात्कार मामले में तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, टीआरएस नेता के. कविता ने कहा कि एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की दुखद और शर्मनाक घटना में हम परिवार के साथ खड़े हैं। मुझे विश्वास है कि तेलंगाना पुलिस इसकी तह तक जाएगी। जब महिला सुरक्षा की बात आती है तो हमारे पास जीरो टॉलरेंस का ट्रैक रिकॉर्ड है।
पुलिस ने जारी किया बयान
वेस्ट जोन के डीसीपी जोएल डेविस ने बताया कि कानून का उल्लंघन करने वाले एक किशोर के लिए हमें विशिष्ट नेतृत्व मिल सकता है। रात होने के कारण हम उसे पकड़ नहीं पाए हैं, मुझे उम्मीद है कि हम कल उसे पकड़ पाएंगे। वह एक VIP का बेटा है। उन्होंने बताया कि विधायक के बेटे पर मीडिया में खूब आरोप लगे। पीड़ित के बयान, सीडीआर विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वह उन पांच में से नहीं था। हम अभी भी और सबूतों की जांच कर रहे हैं।