फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   married woman gangraped and buried by group of men in UP's koshambi

विवाहिता के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, गद्दे पर जलाया शव

Sat, 13 May 2017 11:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 13 May 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
married woman gangraped and buried by group of men in UP's koshambi
डेमो पिक

उत्तर प्रदेश से कौशाम्बी में सिरफिरों बदमाशों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक विवाहिता के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या करके शव को कथित तौर पर जला दिया गया। बताया जा रहा है कि बदमाश घर में घुसे और लूटपाट करने लगे। इस बीच उन्होंने पीड़िता का गैंगरेप किाय और फिर भागने से पहले बदमाशों ने युवती के शव पर गद्दा डालकर उसमें आग लगा दी।

विज्ञापन


शुक्रवार भोर में माता-पिता को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर एसपी डॉग स्क्वॉयड व फील्ड यूनिट की टीम के साथ पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सिंघवल का पुरा निवासी छेदीलाल सिंह की दो पुत्रियों में छोटी बेटी आशा देवी (20) की 24 अप्रैल को जगन्नाथपुर के यशवंत सिंह के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन


सात मई को वह विदा होकर मायके आई थी। गुरुवार की रात करीब 12 बजे सीढ़ी लगाकर बदमाश आंगन में कूदे और आशा को दबोच लिया और उसके शरीर पर रहे गहनों को चाकू की नोंक पर लूट लिया। इसके बाद घर का कोना-कोना खंगाला। बक्सा तोड़कर उसमें रखे गहने भी लूट लिए। गैंगरेप के दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ चाकू के प्रहार और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता को मौत के घाट उतारने के बाद बदमाशों ने उसके ऊपर गद्दा डालकर आग लगा दी। मौके पर एसपी वीके मिश्र फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वॉयड के साथ पहुंचे। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टरों के पैनल ने स्लाइड जांच के लिए भेजी है। पिता छेदीलाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed