फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Maoists intercepted by mosquito prize of five million women

मच्छर की वजह से पकड़ी गई पांच लाख की ईनामी नक्सली महिला

Mon, 19 Sep 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
Maoists intercepted by mosquito prize of five million women
- फोटो : Demo Pic

इन दिनों मच्छरों का कहर हर तरफ फैला हुआ है डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से कोई नहीं बच पाया फिर क्या आम लोग और क्या सेलिब्रिटी इन दिनों सभी मच्छरों का शिकार बने हुए हैं। इन्हीं मच्छरों की वजह से पांच लाख की ईनामी नक्सली महिला को हिरासत में लिया गया है। कई खुंखार वारदातों को अंजाम देने वाली इस नक्सली महिला को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अस्पताल में मले‌रिया का इलाज कराने आई थी।

विज्ञापन


लंबे समय से फरार लखेपिताकुम्मा पर बारूदी विस्फोट से सीआईएसएफ के सात जवानों की हत्या और आप नेता सोनी सोरी पर हमला करने का आरोप है इसके साथ उस पर दर्जनभर मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि लखे 14 साल की उम्र से ही नक्सली गुटों के कई पदों पर रही है।
विज्ञापन


नक्सल ऑपरेशन के सहायक पुलिस अधीक्षक जीएन बघेल ने बताया कि इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी की जनताना सरकार की अध्यक्ष और एरिया कमेटी की सदस्य लखे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसे 15 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह अगले ही दिन अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई फिर जब उसे 18 सितंबर को दोबारा भर्ती कराया गया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed