फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man kills wife for returning late from Dr Ambedkar's anniversary function

अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम देखकर देर से घर लौटी बीवी तो हत्या कर दी

Fri, 15 Apr 2016 08:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 08:01 PM IST
सार

  • अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम से लौटी महिला की पति ने की हत्या
  • घर देर से आने पर पति हुआ आगबबूला, चाकू से गोदकर मार डाला
  • बीच-बचाव में आई बहू को भी नहीं बख्शा, हमला कर घायल किया
  • मोहल्ले वालों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा, हत्या का मामला दर्ज

Man kills wife for returning late from Dr Ambedkar's anniversary function
घर देर से आने पर पति हुआ आगबबूला, चाकू से गोदकर बीवी को मार डाला - फोटो : demo

विस्तार

मुंबई के नालासोपारा में एक शख्स ने महज इसलिए अपनी बीवी की हत्या कर दी क्योंकि वो भीमराव अंबेडकर की 125 जयंती पर आयोजित कार्यक्रम से घर देर से आई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 48 वर्षीय राजेंद्र सावंत ने अपनी 48 वर्षीय पत्नि रंजना को रसोईघर में इस्तेमाल की जाने वाली चाकू से गोद डाला। 



पुलिस की माने तो वारदात के वक्त बीच-बचाव में आई बहू अरुणा पर भी आरोपी ने रहम नहीं खाया और उसे भी हमला कर घायल कर दिया।

आरोपी नालासोपारा के शंकेश्वर नगर का रहने वाला है। पुलिस की मानें तो आरोपी और उसकी बीवी अपने बेटे-बहू किरन और अरुणा के साथ रह रहे थे लेकिन दोनों में तालमेल नहीं था। वे अक्सर लड़ते हुए देखे जाते थे। यहां तक कि आरोपी राजेंद्र अपनी बीवी के हाथ से बना खाना भी नहीं खाता था।


गुरुवार को रंजना डॉक्टर अंबेडकर की जयंती पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में गई थी। वो रात में करीब 11 बजे लौटी। रंजना के घर देर से आने पर राजेंद्र उस पर बरस पड़ा। गुस्से से आगबबूला राजेंद्र रसोईघर में गया और चाकू उठा लाया। उसने चाकू रंजना के पेट में घुसा दिया। बीच-बचाव में आई बहू अरुणा पर भी उसने हमला किया जिससे अरुणा का हाथ जख्मी हो गया। अरुणा की चीखें सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए आए और राजेंद्र को दबोच लिया।
विज्ञापन


राजेंद्र पुलिस हिरासत में है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed