यूपी: प्रधान के पिता और भाई की गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के भड्सर नौसहरा की ग्राम प्रधान के पिता और भाई की मंगलवार को तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई।
सूचना के अनुसार, डबल मर्डर करने के बाद हत्यारे ने खुद भी को गोली मार ली। इस हत्याकांड के पीछे परिवार में जमीनी विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पुलिस मौक पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
गुडिया सिंह गांव की प्रधान हैं। इनके पिता रमेश और भाई प्रवीण हैं जिन्हें प्रधान के चचेरे भाई गोलू ने गोली मार दी। इस हत्याकांड मे तीसरे के शामिल होने का भी शक जताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दोनों की हत्या करने के बाद गोलू ने खुद को मारी गोली
बताया जा रहा है कि प्रधान गुड़िया सिंह के पिता रमेश का उनके भाई राघवेंद्र का पिछले पांच साल से विवाद था। पांच साल से था विवाद। गोली मारकर खुद आत्महत्या करने वाला प्रधान का भतीजा था।
आरोपी का नाम गोलू पुत्र राघवेंद्र है। प्रधान के पिता रमेश पुत्र यदुवीर और उनके बेटे प्रवीण पुत्र रमेश को सोते में ही गोली मार दी। फिर गोलू ने स्वयं को गोली मार ली। तीनो की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्यारोपी गोलू के पिता राघवेंद्र और चाचा रमेश का परिवार एक ही घर में रहता था। आरोपी मृतक गोलू ननिहाल हसनगंज में रहता था एक सप्ताह पूर्व ही गांव आया था।