साली ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो बहनोई ने किया कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक बहनोई ने अपनी साली का सिर्फ इसलिए कत्ल कर दिया कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद आरोपी बहनोई ने युवती का बलात्कार भी किया था।
पुलिस पिछले तीन महीने से युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी। तीन महीने पहले मुंबई पुलिस को मालवानी के जंगली इलाके से 21 वर्षीय युवती की लाश मिला थी। पुलिस ने युवती की पहचान कराकर उसके घर का पता लगाया।
मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को इस सिलसिले में पुलिस को युवती के घर से एक गुमनाम पत्र मिला जिसमें उसके बहनोई के भाई पर जोर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर पूछता की तो हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ गई।
संबंध बनाने को तैयार नहीं थी साली तो किया कत्ल
युवती की हत्या का मुख्य आरोपी और उसकी बड़ी बहन के देवर ने पुलिस को बताया कि रुबीना कुरैशी को एक बार देखा तो उसे चाहने लगा था। इसके बाद उसने रुबीना के घर वालों से शादी कराने की बात की तो उन्होंने मना कर दिया। उधर रुबीना की शादी दूसरे शख्स आजाद से हो गई और वह अपने पति के साथ मुंबई आकर रहने लगी।
इसी बीच रईस को खबर मिली तो वह भी मुंबई पहुंच गया। रईस रुबीना से मिलने कभी कभार जाने लगा और फिर जब उसका पति घर में नहीं होता वह उसके घर पहुंच जाता।
इस बात को लेकर रुबीना ने अपने पति आजाद से शिकायत की तो उसने रुबीना की बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसी तरह एक दिन मौका देखकर रईस फिर रुबीना के घर पहुचा और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद रईस बौखला गया और रुबीना की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को किसी तरह से दूर जंगल में फेंक दिया।
पुलिस को जब शव मिला तो रस्सी से उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे। शव की हालत देखकर पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद उसके साथ बलात्कार भी किया गया है जिसकी पुष्टि होना बाकी है।