फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man killed sister in law for refusing his sexual demand

साली ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो बहनोई ने किया कत्ल

Tue, 24 May 2016 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
Man killed sister in law for refusing his sexual demand
mumbai - फोटो : MID DAY

मुंबई में एक बहनोई ने अपनी साली का सिर्फ इसलिए कत्ल कर दिया कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद आरोपी बहनोई ने युवती का बलात्कार भी किया था।

विज्ञापन


पुलिस पिछले तीन महीने से युवती की हत्या की गुत्‍‌थी सुलझाने में जुटी थी। तीन महीने पहले मुंबई पुलिस को मालवानी के जंगली इलाके से 21 वर्षीय युवती की लाश मिला थी। पुलिस ने युवती की पहचान कराकर उसके घर का पता लगाया।
विज्ञापन


मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को इस सिलसिले में पुलिस को युवती के घर से एक गुमनाम पत्र मिला जिसमें उसके बहनोई के भाई पर जोर जबरदस्ती करने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर पूछता की तो हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंध बनाने को तैयार नहीं थी साली तो किया कत्ल

Man killed sister in law for refusing his sexual demand

युवती की हत्या का मुख्य आरोपी और उसकी बड़ी बहन के देवर ने पुलिस को बताया कि रुबीना कुरैशी को एक बार देखा तो उसे चाहने लगा था। इसके बाद उसने रुबीना के घर वालों से शादी कराने की बात की तो उन्होंने मना कर दिया। उधर रुबीना की शादी दूसरे शख्स आजाद से हो गई और वह अपने पति के साथ मुंबई आकर रहने लगी।

इसी बीच रईस को खबर मिली तो वह भी मुंबई पहुंच गया। रईस रुबीना से मिलने कभी कभार जाने लगा और फिर जब उसका पति घर में नहीं होता वह उसके घर पहुंच जाता।

इस बात को लेकर रुबीना ने अपने पति आजाद से शिकायत की तो उसने रुबीना की बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसी तरह एक दिन मौका देखकर रईस फिर रुबीना के घर पहुचा और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद रईस बौखला गया और रुबीना की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को किसी तरह से दूर जंगल में फेंक दिया।

पुलिस को जब शव मिला तो रस्सी से उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे। शव की हालत देखकर पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद उसके साथ बलात्कार भी किया गया है जिसकी पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed