फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man killed his wife and surrenders in police station said she was characterless

पत्नी का कत्ल कर पहुंच गया थाने, बोला-चरित्रहीन थी साहब

Thu, 03 Aug 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Thu, 03 Aug 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
man killed his wife and surrenders in police station said she was characterless
हत्या (सांकेतिक चित्र) - फोटो : DNA
अलीगढ़। चरित्र पर शक ने एक पति को अपनी पत्नी का कातिल बना दिया। देर रात पत्नी की हत्याकर उसने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। वारदात, यूपी में अलीगढ़ के महानगर के बन्नादेवी थानांतर्गत के बरौला जाफराबाद इलाके में हुई।
विज्ञापन


इस खबर पर पुलिस घर पहुंची और आला कत्ल सहित महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मायके पक्ष ने पति सहित सास, देवर आदि पर नामजद मुकदमा दर्ज कराते हुए पति के चरित्र पर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस हिरासत में पति ने पत्नी पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

वाकया इस तरह है कि बरौला जाफराबाद निवासी आईटीआई रोड पर चाय का खोखा लगाने वाले अमित उर्फ कालू का विवाह 10 साल पहले 28 वर्षीय पप्पी उर्फ चंद्रवती निवासी कुलदीप विहार संग हुआ था। दंपति पर तीन बच्चे क्रमश: 9 साल की नंदनी, 6 साल की आरती व 5 साल का अर्जुन हैं।

थाना पुलिस के अनुसार दोनों में काफी समय से एक दूसरे के चरित्र पर शक को लेकर विवाद था और कलह में मारपीट तक हुआ करती थी। महिला की मां मुन्नी देवी के अनुसार इसी विवाद में डेढ़ माह पहले तक पप्पी मायके में रही थी और सुलह समझौते के आधार पर ससुराल गई थी। 

वाकया मंगलवार तड़के करीब तीन बजे का है कि दंपति में इसी कलह में विवाद हुआ और विवाद में पहले पत्नी ने पति के सिर में डंडा दे मारा। इसके बाद गुस्से में आए पति ने उसी डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी और खुद कुछ घंटे बाद आत्मसर्पण करने बन्नादेवी थाने पहुंच गया। जहां उसने पूरी बात मौजूद मुंशी व पहरा को बताई।

इस खबर पर तड़के बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इधर, खबर पर कुलदीप विहार से मायका पक्ष भी आ गया। इस संबंध में मृतक पप्पी की मां मुन्नी देवी की ओर से दामाद के अलावा बेटी की सास व देवर, दो विवाहित ननदों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मां की मानें तो उनके दामाद के किसी महिला से संबंध थे। जिसके विरोध को लेकर घर में कलह थी। इधर, दुपहर में पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव को अपने साथ ले गए।

पहले पति की हत्या में जेल गई थी महिला

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि पप्पी का पहला विवाह नौरंगाबाद के एक युवक से हुआ था। शादी के छह माह बाद किसी तरह उसकी मृत्यु हो गई। बाद में परिजनों ने पप्पी, उसकी मां व पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। छह साल तक चली लंबी जांच के बाद तीनों को जेल जाना पड़ा था और कुछ माह जेल में रहने के बाद पप्पी आदि जमानत पर रिहा हुए थे।

दोनों बेटियां नहीं थीं घर पर
वारदात की रात पप्पी व अमित दंपति की दोनों बेटियां घर पर नहीं थीं। पुलिस हिरासत में पति ने बताया कि उसके बहनोई सुरक्षा विहार में रहते हैं। दोनों बेटियां रात उनके घर गई थीं और वहीं रुक गई थीं। बेटा सोया हुआ था। तभी दोनों में कलह के दौरान यह घटना हुई। अब वारदात के बाद दोनों बेटियां व बेटा फिलहाल ननिहाल पक्ष के साथ चले गए हैं।

पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस हिरासत में मौजूद पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि वह देर रात तक घर से बाहर रहती थी। इसी बात का वह विरोध करता था और इसी विरोध को वह नजरंदाज करती थी, जिसे लेकर कलह होती थी। इसी कलह में रात झगड़ा हुआ।

महिला की हत्या में मुकदमा दर्ज कर पति गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में दोनों में चारित्रिक आरोप को लेकर कलह के विवाद में हत्या स्वीकारी है।-पंकज श्रीवास्तव सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed