फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man killed her girlfriend in UP allahabad

गर्लफ्रेंड बना रही थी शादी का दवाब, नाराज ब्वॉयफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 09 Dec 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
man killed her girlfriend in UP allahabad
हत्या

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में शादी का दबाव बनाने पर ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को खौफनाक सजा दे दी। दरअसल, लड़की साक्षी (बदला हुआ नाम) अपने ब्वॉयफ्रेंड पर शादी का दवाब बना रही थी। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान ब्वॉयफ्रेंड ने उसे सजा देना बेहतर समझा और उसका कत्ल कर डाला। 

विज्ञापन


इलाहाबाद में सिविल लाइंस की ब्यूटीशियन साक्षी के कत्ल का आरोपी प्रेमी सनी सिंह उर्फ प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच गिरफ्तारी के बाद प्रताप कर्नलगंज थाने की हवालात में रात भर रोता रहा। चार साल पुरानी प्रेम कहानी का दुखद अंत होने का गम उसे भी था। उसने कहा कि वह शादी को तैयार था मगर साक्षी ने फौरन भागकर शादी का दबाव डाल झगड़ा किया, जिससे ऐसा दुखद वाकया हो गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर उसे नैनी जेल भेज दिया।

विज्ञापन

मंदिर में शादी करना चाहती थी गर्लफ्रेंड

man killed her girlfriend in UP allahabad
murder

मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के सराय मदीन गांव का सनी सिंह उर्फ प्रताप दो भाइयों में छोटा था। उसके  पिता प्रभाकर सिंह वकालत के साथ ही सलोरी के राजीव नगर में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान भी चलाते हैं। सनी सीए की तैयारी कर रहा था। सनी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन फोन पर एक-दूसरे के बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गया। 

वह साक्षी को सलोरी में अपने घर पर बुलाने लगा। उसकी आर्थिक मदद भी करता रहता था। आरोप है कि साक्षी को शादी का झांसा देकर सनी ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। अब साक्षी उस पर शादी का दबाव बना रही थी। सनी का कहना है कि वह फरवरी में सीए का पेपर होने के बाद शादी की बात कह रहा था, लेकिन साक्षी राजी नहीं थी।

गर्लफ्रेंड ने दी घर आने की धमकी

man killed her girlfriend in UP allahabad
murder

सोमवार शाम साक्षी ने फोनकर बताया कि वह उसके घर आ रही है। प्रेमिका के घर आने पर हंगामा होने के डर से सनी ने कहा कि वह आईईआरटी मैदान पॉवर हाउस के पास मिलेगा। वह पहुंचा तो साक्षी बेहद गुस्से में थी। इस दौरान साक्षी ने खुदकुशी की धमकी देते हुए ब्लेड से कलाई की नस काटने लगी।

रोकने पर चींखी तो उसने शिवानी का मुंह दबाया। वह नहीं मानी तो उसे छोड़कर उसकी मां को फोन से बताया। इतने में वह निढाल होकर गिरी तो  वह शिवानी को उठाकर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। कर्नलगंज थाना प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि शनि गला दबाने की बात छिपा रहा है। उसे जेल पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed