फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man got angry over extramarital affair of wife, cuts daughter and son

अवैध संबंधों के शक में पति ने किया पत्नी से झगड़ा, बेटा-बेटी को फावड़े से काटा

Fri, 01 Jul 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फेफना (बलिया)
ब्यूरो/अमर उजाला, फेफना (बलिया) Updated Fri, 01 Jul 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
man got angry over extramarital affair of wife, cuts daughter and son
- फोटो : demo pic

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सिंहपुर गांव में गुरुवार को अवैध संबंध के शक में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बेटे-बेटियों को फावड़े से मौत के घाट उतार दिया। पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


बीच-बचाव कर रहे बाबा, मां और बहन पर भी वार किया, लेकिन वे लोग बच गए। सूचना पर एसपी, सीओ सदर पहुंचे तथा शवों को कब्जे में ले लिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सिंहपुर निवासी पवन कुमार यादव की शादी एक दशक पूर्व नरहीं थाना क्षेत्र के टेड़हवा के मठिया गांव निवासी गोरख यादव की पुत्री ललिता के साथ हुई थी। इनकी दो संतानें पुत्री खुशबू (07) तथा पुत्र पीयूष (05) थे। ग्रामीणों के अनुसार पवन से विवाद के कारण ललिता पांच वर्षों से मायके में रहती थी। एक माह पूर्व ही वह ससुराल आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बचाव करने आए परिजनों पर भी किया हमला

man got angry over extramarital affair of wife, cuts daughter and son

पवन को शक था कि पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। इसी को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे पवन खेत में धान का बेहन डालकर घर आया, जहां पत्नी से उसका विवाद हो गया।

आवेश में आकर पवन ने आंगन में ही अपने बेटे और बेटी पर फावड़े से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बच्चों को बचाने आई मां को भी लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव कर रहे अपने बाबा, मां और बहन पर भी पवन ने वार किया, लेकिन वे सभी बच गए।

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने भाग रहे पवन को गिरफ्तार कर लिया। ललिता की तहरीर पर पुलिस ने पवन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

मामले पर बलिया के एसपी मनोज कुमार झा ने कहा है कि सिंहपुर गांव निवासी पवन यादव ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में अपने बेटे-बेटी की फावड़े से हत्या कर दी। हमले में पत्नी भी जख्मी हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed