{"_id":"58b511cd4f1c1bde66830fea","slug":"man-gets-five-hundred-rupees-note-without-serial-number-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI के एटीएम से निकले बिना सीरियल नंबर वाले 500 के नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
SBI के एटीएम से निकले बिना सीरियल नंबर वाले 500 के नोट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से नोटों को लेकर एक और बड़ी गलती सामने आई है। एक शख्स ने मशीन से 500 रुपये के ऐसे नोट पाए जिन पर से सीरियल नंबर ही गायब है। ये घटना मध्य प्रदेश के दामोह की है। शख्स के मुताबिक ये नोट बिना सीरियल नंबर के प्रिंट हो चुके हैं।
विज्ञापन
चौंका देने वाली बात है कि इन्हें बिना देखे एटीएम मशीन में भी डाल दिया गया। नए नोटों को लेकर गलतियां और धांधलियां थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में दिल्ली में एसबीआई के एटीएम से चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया का दो हजार का नोट निकला था।
विज्ञापन
एटीएम से ऐसा नोट मिलने पर देश का सबसे बड़ा बैंक सवालों के घेरे में आ गया था। दो हजार के उस नकली नोट की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और मोदी सरकार का मजाक भी उड़ाया गया।
विज्ञापन
Damoh (MP): A man gets Rs 500 notes without serial numbers printed on them from a State Bank of India ATM machine. pic.twitter.com/CKBmLzCEi3
— ANI (@ANI_news) February 28, 2017