फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man died in Thiruvallur who is trying to snap photo of lightning in the sky on his mobile

मोबाइल में आसमानी बिजली को कैद करने की कोशिश में युवक की ऐसी चली गई जान

Thu, 07 Jun 2018 10:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
man died in Thiruvallur who is trying to snap photo of lightning in the sky on his mobile
आसमानी बिजली

चेन्नई के थिरुवल्लूर जिले में 43 साल के एक शख्स की मौत हो गई है। शख्स अपने मोबाइल में आसमानी बिजली को कैद करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मृतक की पहचान चेन्नई के नजदीक थुराईपक्कम के रहने वाले एमएम रमेश के तौर पर की है। बताया जा रहा है कि घटना तब घटी जब वह सुन्नमपुक्कुलम में अपने दोस्त के झींगा खेत में जा रहा था।

विज्ञापन


अरमबक्कम थाने के नजदीक स्थित पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर के लगभग 3.30 बजे रमेश ने अपने स्मार्टफोन के कैमरे में आसमानी बिजली की एक तस्वीर खींचने की कोशिश की। लेकिन बिजली रमेश पर गिर गई और वह वहीं पर गिर गया। जब उसके दोस्तों ने उसे उठाने की कोशिश की तो उन्हें उसके चेहरे और छाती पर चोटें नजर आईं।
विज्ञापन


अरमबक्कम पुलिस ने मृतक के शव को ऑटोप्सी के लिए पून्नेरी सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। रमेश अपने पीछे 38 साल की पत्नी जिया और 13 साल की बेटी जिया को छोड़ गया है। इस घटना के बाद थिरुवल्लूर पुलिस ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वह आसमानी बिजली की तस्वीर खींचने की कोशिश ना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed